Theme
hindi news
india
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 2 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 2 मई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स… बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ…
Updated May 2, 2025, 07:02 AM IST
आज की ताजा खबर, 2 मई 2025 LIVE: दिल्ली-यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश, कांग्रेस CWC की आज होगी मीटिंग, केरल में पीएम मोदी
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 2 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भयंकर तूफान की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने लोगों से तूफान के दौरान घर के अंदर रहने, खिड़कियां बंद रखने और यात्रा से बचने की सलाह दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 3 घंटों के लिए भयंकर तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने के लिए रेड से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांग्रेस CWC की आज शाम मीटिंग होगी। वहीं पीएम मोदी आज केरल में हैं, जहां वो कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांन्यास करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार (दो मई) को विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी केरल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स…
केदारनाथ; बाबा केदार के कपाट खुले
अटारी सीमा पर फंसे 70 पाकिस्तानी नागरिक
अश्लील सामग्री वाले ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग
भारी बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित
पाकिस्तान: प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मुलाकात
ट्रंप ने ईरान से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी
‘नमो भारत' पहुंची मोदीपुरम
दक्षिण बंगाल में चली आंधी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कारण बताओ नोटिस
LoC पर पाक सैनिकों की नापाक हरकत, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर में फायरिंग; भारतीय सेना ने किया पलटवार
तिरूवनंतपुरम पहुंचे PM मोदी, विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का करेंगे उद्घाटन, एयरपोर्ट पर थरूर ने किया स्वागत
'सिर्फ आतंकियों को मारने से खत्म नहीं होगा आतंकवाद'; J&K के पूर्व DGP बोले- ISI की तोड़ें रीढ़
पहलगाम हमले के 10 दिन बाद दिखा PAK आर्मी चीफ 'मुल्ला' मुनीर, टैंक पर चढ़कर भारत के खिलाफ खूब उगला 'जहर'
बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग का अहम कदम, मतदाता सूची पर उठे सवालों के बाद CEC ने किए 3 बड़े बदलाव
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited