IPL 2025 Live Score, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 51वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदरबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पैट कमिंस ने बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। टॉस के बाद शुभमन गिल ने बताया कि गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। करीम जनत की जगह गेराल्ड कोएत्जी आखिरी एकादश का हिस्सा हैं।
IPL 2025, GT vs SRH Match Live Cricket Streaming In Hindi
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का यह 10वां मुकाबला है। उसने अब तक 9 में से 6 मैच में जीत हासिल की है, जबकि 3 में हार का सामना किया है। उसके 12 अंक हैं। वह आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद का भी इस सीजन यह 10वां मैच है। हालांकि, उसका हाल बेहाल है। उसने अब तक 9 मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ 3 में ही जीत हासिल की है, जबकि 6 में हार का सामना किया। उसके 6 अंक हैं। वह आईपीएल अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। एक हार उसे आईपीएल 2025 की प्लेऑफ रेस से बाहर कर देगी।
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से तीन में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की है, जबकि एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता है। वहीं, एक मैच 16 मई 2024 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।
शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने छक्के से अपनी फिफ्टी पूरी की।
धीमी गति से रन बना रहे इशान किशन को गेराल्ड कोएत्जी ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवाकर भेजा पवेलियन।
प्रसिद्ध कृष्णा ने ट्रेविस हेड को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दिया पहला झटका। राशिद खान ने लिया शानदार कैच।
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को सधी शुरुआत दी। दोनों ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम का स्कोर 4 ओवर में 45 रन पहुंचा दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपना खाता सिराज की गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर छक्का मारकर खोला। पहले ओवर में बने 15 रन।
सुदर्शन, गिल और बटलर की शानदार पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस ने 224-6 का स्कोर खड़ा किया। जिसमें गिल और बटलर ने शानदार अर्धशतक जड़े वही सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।
उनादकट ने 20वें ओवर में शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर,तेवतिया और मैच की आखिरी गेंद पर राशिद खान को चलता किया।
अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद बटलर कमिस की गेंद को बॉउंड्री पार कराने के चक्कर में अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे और आउट होकर पवेलियन लौटे। बटलर ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए।
तेजी से बल्लेबाजी करते हुए जॉस बटलर ने जीशान अंसारी की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने इस अर्धशतक के लिए कुल 3 छक्के और दो चौके लगाए।
जीशान अंसारी 13वां ओवर लेकर आए। ओवर की आखिरी गेंद में हैदराबाद को दूसरी सफलता मिली। शुभमन गिल रन आउट हो गए। गिल ने अपनी इस पारी में 38 गेंदों मे 76 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और दो छक्के जड़े।
गुजरात टाइटंस का 12 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 140 रन है। शुभमन गिल के 34 गेंद में 68 और जोस बटलर के 15 गेंद में 23 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। हर्षल पटेल के ओवर की 5वीं गेंद पर पैट कमिंस के हाथों से जोस बटलर का कैच छूट गया।
मोहम्मद शमी 10वां ओवर लेकर आये। गिल ने पहली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर बटलर ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर गिल ने चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। दस ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 120 रन है। गिल के 26 गेंद में 52 और बटलर के 11 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 19 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है।
जीशान अंसारी 9वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर जोस बटलर ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर गिल ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर बटलर ने एक रन लिया। इसके साथ ही बटलर ने आईपीएल में अपने 4000 रन भी पूरे किये। पांचवीं गेंद पर गिल ने एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट पर 103 रन है। गिल के 22 गेंद में 42 और बटलर के 9 गेंद में 12 रन हैं।
जीशान अंसारी 7वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। जीशान ने साई सुदर्शन को विकेट के पीछे हेनरिक क्लासेन को कैच कराया। जीशान 9 चौके की मदद से 23 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए आये हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 89 रन है। शुभमन गिल के 18 गेंद में 38 रन हैं।
जयदेव उनादकट छठा ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 11 रन आये। इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लगातार चौके लगाये। गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोये 82 रन है। साई सुदर्शन के 20 गेंद में 45 और शुभमन गिल के 16 गेंद में 36 रन हैं। इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लगातार चौके लगाये।
हर्षल पटेल पांचवां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 18 रन आये। उनकी आखिरी 3 गेंद में साई सुदर्शन ने 3 चौके लगाये। इससे पहले साई सुदर्शन ने टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किये। उन्होंने पहली गेंद पर भी चौका लगाया था। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना विकेट खोये 71 रन है। गिल के 12 गेंद में 26 और साई सुदर्शन के 18 गेंद में 44 रन हैं।
पैट कमिंस चौथा ओवर लेकर आये। शुभमन गिल ने उनके इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 17 रन आये। गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोये 53 रन है। शुभमन गिल के 11 गेंद में 25 और साई सुदर्शन के 13 गेंद में 27 रन हैं।
मोहम्मद शमी तीसरा ओवर लेकर आये। साई सुदर्शन ने उनके इस ओवर में 5 चौके लगाये। शमी के इस ओवर में सुदर्शन सिर्फ दूसरी गेंद पर ही कोई रन नहीं बना पाये। तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना विकेट खोये 36 रन है। साई सुदर्शन के 12 गेंद में 26 और शुभमन गिल के 6 गेंद में 10 रन हैं।
जयदेव उनादकट दूसरा ओवर लेकर आये। उनके ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 5 रन आये। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना विकेट खोये 16 रन है। शुभमन गिल के 6 गेंद में 10 और साई सुदर्शन के 6 गेंद में 6 रन हैं।
गुजरात टाइटंस की पारी शुरू हो चुकी है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आये। साई सुदर्शन ने पहली गेंद खेली। उन्होंने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और गुजरात टाइटंस का खाता खोला। दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने 2 रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का जड़ दिया। पहले ओवर से गुजरात के खाते में 11 रन आये। शुभमन गिल के 3 गेंद में 9 रन हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रेविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।
गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसका मतलब है कि गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। पैट कमिंस ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। शुभमन गिल ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। करीम जनत की जगह गेराल्ड कोएत्जी को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है।
गुजरात बनाम हैदराबाद मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय शुभमन गिल और पैट कमिंस अपनी-अपनी टीमों की प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) IPL 2025 के प्लेऑफ में तभी क्वालिफाई कर पाएगी, अगर वह अपने बाकी बचे पांच लीग मैचों में से सभी में जीत हासिल करें और तीन से ज्यादा टीमें 16 अंकों से अधिक अंक हासिल न करें।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार झेली है।
पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद 9 में सिर्फ 3 मैच जीतकर आईपीएल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। एक और हार उसके प्लेऑफ के रास्ते बंद कर देगी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मुकाबले की कमेंट्री अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।