India-Pakistan War Live: 'भारत हमला करेगा…' कहने वाले पाक मंत्री का एक्स ब्लॉक, शहबाज का यूट्यूब चैनल भी … – News18 Hindi

India-Pakistan War Live: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को हर तरफ से घेरने की तैयारी चल रही है. न केवल अटैक से बल्कि कूटनीति से भी पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद करने की तैयारी चल रहा है. इसी क्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के अपने समकक्ष काजा कल्लस से बात की. उन्होंने पहलगाम पाकिस्तानी आतंकियों की हिंदुओं के खिलाफ बर्बरता की जानकारी दी.
यूरोपीय संघ ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद से “संयम” दिखाने की बात कही. साथ ही, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में अटकलों के बीच तनाव को कम करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने पर जोर दिया. यूरोपिय संघ की प्रतिक्रिया अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा दोनों देशों से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव कम करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करने के दो दिन बाद आया है.
India-Pakistan War Live:  पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को अपना पहला बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि संसद में सभी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा के समर्थन में एक स्वर में बात की है.
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव: शुक्रवार को नवी मुंबई के वाशी में कश्मीरी पंडित समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया. शाम को वाशी के मुख्य चौराहे पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा कि 35 साल पहले कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों को कश्मीर से बाहर निकाल दिया गया था.
भारत-पाकिस्तान टेंशन लाइव:  मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को पुलिस ने एक कांग्रेस पार्षद और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एक वीडियो में कथित तौर पर पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए दिखे गए थे.
India-Pakistan War Live:  भारत ने सूचना प्रसारण विभाग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ सरफराज का यूट्यूब चैनल भारत में ब्लॉक कर दिया है. ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल खोलने पर अब एक मैसेज लिखा दिख रहा है कि यह सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकारी ऑर्डर के कारण इस देश में वर्तमान में उपलब्ध नहीं है. अधिक जानकारी के लिए Google ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें. भारत में जिन यूट्यूब चैनल को बंद किया गया है उनकी लिस्ट – डॉन न्यूज़, इरशाद भट्टी, SAMAA TV, ARY NEWS, BOL NEWS, रफ़्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज़, Samaa स्पोर्ट्स, GNN, उज़ैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराज़ी, मुनीब फ़ारूक, SUNO न्यूज़ और रज़ी नामा
India-Pakistan War Live: पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. इससे कुछ दिन पहले उन्होंने दावा किया था कि भारत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पाकिस्तान पर भारत के हमले का दावा किया था. उन्होंने दावा किया था कि “विश्वसनीय” खुफिया रिपोर्टों से पता चला है कि “24-36 घंटों के भीतर” भारत हमला करने की योजना बना रहा है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के एक सप्ताह से अधिक समय बाद दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने प्रमुख पाकिस्तानी राजनेताओं, मीडिया हस्तियों और मशहूर हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करके सूचना अभियान शुरू किया है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News