एक कार, बंदूक-तलवार से लैस 6 बदमाश, सुहास शेट्टी की खौफनाक हत्या, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश – Zee News

Suhas Shetty Murder Case: कर्नाटक के मंगलुरु में बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई. हत्या को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है. जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है. 
Trending Photos
Suhas Shetty Murder Case: कर्नाटक के मंगलुरु में बजरंग दल के नेता सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई. जिसके बाद पूरे प्रदेश में हिंदू कार्यकर्ताओं में गुस्सा है. जिसे देखते हुए 2 मई से लेकर 6 मई तक पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. सुहास शेट्टी पर रात करीब 8:30 बजे हमला किया गया. हत्या को लेकर चौंकाने खबर सामने आई है. 

6 लोग थे शामिल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुहास शेट्टी पर रात करीब 8:30 बजे हमला किया गया, जब वह अपने पांच साथियों के साथ यात्रा कर रहे थे, जब हमलावरों के एक ग्रुप ने किन्निपदावु क्रॉस के पास उनके वाहन को रोक लिया. हमलावर में 6 लोग शामिल थे. ये एक स्विफ्ट कार और एक पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहे थे. 

पता नहीं चल सका है मकसद
हमले को लेकर मंगलुरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा, कल रात करीब 8.30 बजे, फाजिल की हत्या के मामले में आरोपी सुहास शेट्टी नामक एक बदमाश की 5-6 अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हमले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी भी पता नहीं चल पाया है. 

बंद का आह्वान
आगे उन्होने बताया कि शेट्टी की हत्या के बाद बजरंग दल ने कल देर रात शहर बंद का आह्वान किया था. कुछ बदमाशों ने कुछ बसों पर पथराव करने की कोशिश की है. हमने स्थिति का जायजा लिया है. हमने शहर में पर्याप्त तैनाती की है. हमारी टीमें गश्त कर रही हैं.  सुरथकल में मोहम्मद फाजिल की हाई-प्रोफाइल 2022 हत्या के मुख्य आरोपी और बदमाश सुहास शेट्टी की हत्या के बाद मंगलुरु में अफरा-तफरी मच गई. हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसमें शेट्टी को सड़क पर लेटे हुए देखा गया. जबकि हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया.
 


  @thakur_shivangi pic.twitter.com/EYxWX8pGP3
— Zee News (@ZeeNews) May 1, 2025
कड़ी निगरानी
इस बीच, मंगलुरु में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जबकि हत्यारों का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. बाजपे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है, और जांचकर्ता राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता सहित कई एंगल से जांच कर रहे हैं. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News