Live
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं. एकनाथ शिंदे की दाल गलती हुई नजर नहीं आ रही है. वो अब खुद को जनता का सीएम बता रहे हैं. इसी बीच विधायक रवींद्र चव्हाण को सीएम बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. उन्होंने खुद के सीएम बनने पर सफाई भी दी.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा? यह जानने की जिज्ञासा लोगों में लगातार बढ़ती जा रही है. एकनाथ शिंदे से सीएम की कुर्सी का मोह छूट नहीं रहा है. महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है. शिंदे और फडणवीस में खींचतान के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि डोम्बिवली से विधायक रवींद्र चव्हाण अगले सीएम हो सकते हैं. चव्हाण ने इसे लेकर अब सफाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया. हालांकि भले ही एकनाथ शिंदे सीधे मुंह सीएम बनने की बात नहीं कर रहे हों, लेकिन उनके व्यवहार और पार्टी नेताओं के बयान से यह साफ है कि वो सीएम पद पर बने रहना चाहते हैं. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस का फिर से महाराष्ट्र का सीएम बनना तय है. इसके बावजूद चुनाव नतीजों के 9 दिन बाद भी औपचारिक तौर पर सीएम फेस पर स्थिति साफ नहीं होने के कारण यह साफ परिस्थितियां यह साफ इशारा कर रही हैं कि महायुति में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।
पहले ही साफ कर दिया गया है कि मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को होगा. इस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान सीएम के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। इस दौरान अन्य मंत्री शपथ लेंगे या नहीं या फिर कौन-कौन मंत्री शपथ लेगा, इसपर निर्णय पांच दिसंबर को ही होने वाली महायुति के शीर्ष नेताओं की बैठक में आखिरी निर्णय होगा।
महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल के नेता चुनने के लिए बीजेपी ने विजय रुपानी और निर्मला सीताराम को ऑब्जर्वर बनाया है. वहीं शपथ ग्रहण के लिए महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर वावनकुले और बीजेपी के कई नेताओं ने आज आजाद मैदान का जायजा लिया. 5 दिसंबर को आजाद मैदान में सीएम पद की शपथ का प्रोग्राम होना है.
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज LIVE: महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने सोमवार को महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए इन्हें ‘निराधार’ करार दिया। श्रीकांत शिंदे ने कहा कि उन्हें सत्ता की कोई लालसा नहीं है और वह अपने लोकसभा क्षेत्र में काम करने के लिए समर्पित हैं। इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में श्रीकांत पिता की जगह ले सकते हैंण्
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज LIVE: एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भले ही हमारी संख्या कम हो, लेकिन हम सवाल उठाते रहेंगे. हाल ही में हुए चुनावों में महाराष्ट्र में शाम 5 बजे के बाद वोटिंग बढ़ गई. यह चिंता का विषय है. ईवीएम एक साधारण कैलकुलेटर है, लेकिन रात में यह अपने आप वोटों की संख्या बढ़ा देता है. यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. ऐसा लगता है कि भारत का चुनाव आयोग कुछ छिपा रहा है.
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज LIVE: एनसीपी-एससीपी सांसद फौजिया खान ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए फिर से बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की. उन्होंने कहा, “ऐसे गांव हैं लोग फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहते हैं. कल महाराष्ट्र के एक गांव में मतदान होगा. जब इस मुद्दे पर जनता में इतना असंतोष है, तो फिर भारत का चुनाव आयोग इतना अड़ियल क्यों है?”
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज LIVE: शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस में सीएम पद पर खींचतान के बीच महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. उन्होंने कहा, “राज्यपाल को यहां राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव करना चाहिए क्योंकि यहां जो गड़बड़ियां हुई हैं, वे गलत हैं. लोग सब कुछ देख रहे हैं. लोग जानते हैं कि चुनाव कैसे हुए, ईवीएम में कैसे गड़बड़ी हुई. हम इस मुद्दे पर एक राष्ट्रीय आंदोलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं.”
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज LIVE: देवेंद्र फडणवसी और एकनाथ शिंदे के बीच सीएम पद को लेकर तकरार की खबरें तो लगातार सामेन आ ही रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि विधायक रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र का अगला सीएम बनाया जा सकता है. दो लोगों की लड़ाई में वो छुपा रुस्तम साबित होंते नजर आ रहे हैं. रवींद्र चव्हाण ने इसपर सफाई पेश करते हुए कहा कि मैं पिछले 2-3 दिनों से अपने डोंबिवली निर्वाचन क्षेत्र में हूँ. इस समय मैं डोंबिवली के लोगों से मिल रहा हूँ और उनसे बातचीत कर रहा हूँ. इन दो दिनों में या कल आधी रात को मैं किसी वरिष्ठ नेता से मिलने दिल्ली या किसी अन्य स्थान पर नहीं गया हूँ. इसलिए कृपया मीडिया किसी भी मामले की जांच करे और खबर चलाए, यह मेरा विनम्र अनुरोध है!
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज LIVE: खबर सामने आ रही है कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं. शिंदे नहीं चाहते कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में वो खुद डिप्टी सीएम के रूप में काम करे. हालांकि बीजेपी उनके बेटे को डिप्टी सीएम पद देने के लिए तैयार नहीं है.
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज़ LIVE: कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान पूरी चुनाव मशीनरी में कुछ गड़बड़ियां हुई, जो हमारे अनुसार “लोकतंत्र के लिए खतरनाक” हैं. कांग्रेस ने इन मुद्दों पर सवाल उठाए थे. एएनआई से बात करते हुए जयराम रमेश ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों को असंभव करार दिया. जयराम रमेश ने कहा, ‘चुनाव आयोग ने हमें समय दिया है और कांग्रेस नेता उनसे मिलेंगे. हमने जो ज्ञापन दिया है, वह चुनाव प्रक्रिया से संबंधित है. ईवीएम चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा है. महाराष्ट्र चुनाव में पूरी चुनाव मशीनरी में कुछ गड़बड़ियां हैं!’
महाराष्ट्र नए सीएम न्यूज़ LIVE: न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महाराष्ट्र के अगले सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है. एजेंसी ने एक बीजेपी नेता का हवाला देते हुए कहा कि अगले दो दिनों में बीजेपी के विधायक दल के नेताओं की बैठक होगी, जिसके बाद इसका औपचारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा. एकनाथ शिंदे की दाल गलती नजर नहीं आ रही है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे इस वक्त मुंबई में हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी के अजित पवार से वो जल्द ही मिलेंगे. सीएम पद के अलावा सत्ता के बंटवारे से जुड़े कई मुद्दे को सुलझा लिए जाएंगे. उनका फैसला महाराष्ट्र के लिए फायदेमंद होगा.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने ईवीएम से छेड़छाड़ के बारे में झूठ फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उनका यह बयान हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी के बारे में महा विकास अघाड़ी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच आया है. चोकलिंगम ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि इन मामलों को सनसनीखेज बनाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा क्योंकि अधिकारी इस मुद्दे की जांच तेज कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने कथित तौर पर विदेश में रहने वाले सैयद शुजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने जनादेश मिलने के बाद भी सरकार गठन में देरी के लिए महायुति की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “परिणाम के दिन के एक सप्ताह से अधिक समय तक मुख्यमंत्री का फैसला न कर पाना और सरकार न बना पाना न केवल महाराष्ट्र का अपमान है. हमारे राज्य को इतना हल्के में लेना, उनके सबसे प्रिय चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की गई सहायता का भी अपमान है। सरकार बनाने का दावा किए बिना और राज्यपाल को संख्या दिखाए बिना, एकतरफा शपथ ग्रहण की तारीख घोषित करना पूरी तरह से अराजकता है। कार्यवाहक सीएम एक छोटी छुट्टी पर हैं…”
महाराष्ट्र सीएम लाइव: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के कम नहीं जीत पाने के लिए बिना नाम लिए बीजेपी को कसूरवार ठहरया. उन्होंने माना कि अगर अजित पवार की पार्टी इस गठबंधन का हिस्सा नहीं होती तो वो ज्यादा सीट जरूर जीतते। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट तौर पर कहा है कि राज्य की जनता उनको सीएम के तौर पर देखना चाहती है. अगर गठबंधन ने अजित पवार की एनसीपी को नहीं लाया गया होता तो उनकी पार्टी 90 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ती और उनकी सीटें और अधिक होतीं.
महाराष्ट्र सीएम लाइव: एकनाथ शिंदे के ताजा बयान ने बीजेपी नेताओं को टेंशन दे दी है. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि मैं जनता का सीएम था. मैं कहता रहा हूं कि मैं केवल सीएम नहीं था बल्कि एक आम आदमी हूं. मैं जनता की समस्याओं और उनके दर्द को समझता हूं और मैंने उन समस्याओं के समाधान की कोशिश की है. जैसा कि मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं. ऐसे में लोग मानते हैं कि मुझे सीएम बनना चाहिए. ऐसे में बीजेपी को इस बयान से कान खड़े हो गए हैं.
Maharashtra CM News LIVE: महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा? यह जानने की जिज्ञासा लोगों में लगातार बढ़ती जा रही है. एकनाथ शिंदे से सीएम की कुर्सी का मोह छूट नहीं रहा है. महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है. शिंदे और फडणवीस में खींचतान के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि डोम्बिवली से विधायक रवींद्र चव्हाण अगले सीएम हो सकते हैं. चव्हाण ने इसे लेकर अब सफाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया. हालांकि भले ही एकनाथ शिंदे सीधे मुंह सीएम बनने की बात नहीं कर रहे हों, लेकिन उनके व्यवहार और पार्टी नेताओं के बयान से यह साफ है कि वो सीएम पद पर बने रहना चाहते हैं. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस का फिर से महाराष्ट्र का सीएम बनना तय है. इसके बावजूद चुनाव नतीजों के 9 दिन बाद भी औपचारिक तौर पर सीएम फेस पर स्थिति साफ नहीं होने के कारण यह साफ परिस्थितियां यह साफ इशारा कर रही हैं कि महायुति में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।
पहले ही साफ कर दिया गया है कि मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को होगा. इस समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान सीएम के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। इस दौरान अन्य मंत्री शपथ लेंगे या नहीं या फिर कौन-कौन मंत्री शपथ लेगा, इसपर निर्णय पांच दिसंबर को ही होने वाली महायुति के शीर्ष नेताओं की बैठक में आखिरी निर्णय होगा।
नहीं मिली सरकारी नौकरी, फिर खेतों में आजमाई किस्मत, अब छप्परफाड़ हो रही कमाई
ठंड में ट्राई कीजिए ये 5 जूस, बढ़ा देंगे आपकी इम्यूनिटी, चेहरे पर हमेशा बनी रहेगी चमक
Bareilly News: बरेली के इस पार्क में है बगीचा कैफे, हरियाली संग लें खाने के स्वाद मजा, देखें लोकेशन
Dalchini ke fayde: कई बीमारियों का बाप है ये लकड़ी वाला मसाला, शरीर को मिलेंगे अनेक फायदे,ऐसे करें इस्तेमाल
साउथ की 'हिट मशीन'… 28 साल की रश्मिका हैं इतने करोड़ की मालकिन, हैरान हो जाएंगे
खेतों की पगडंडियों से शुरू हुआ सफर…बन गई बेस्ट फुटबॉलर, 68वीं स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 4 बेटी चयनित
एक-दूसरे को देखकर क्यों आती है उबासी? ये सिर्फ संयोग नहीं, इसके पीछे काम करता है दिलचस्प विज्ञान
उत्तराखंड के पूर्व DGP की बेटी को मिला बेस्ट आउटडोर ट्रेनी अफसर अवॉर्ड, देखें तस्वीरें
मां विंध्यवासिनी धाम में अब 24 घंटे रहेगी बिजली, लगा 44 किलोवाट का सोलर प्लांट, खपत होगी कम
लाइव ब्लॉग
19 hours ago
a day ago