पाक के लिए 'साइलेंट थ्रेट' है ये एयरबेस, सरप्राइज अटैक हुआ तो कर्राह उठेगा इस्लामाबाद! – Zee News

Tajikistan Air base: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान घबराहट में है और सेना को अलर्ट कर हथियार जुटा रहा है. भारत ने भी अपनी सेना को खुली छूट दी है. यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ताजिकिस्तान के ‘आयनी एयरबेस’ से हमला कर सकता है, जो पाकिस्तान के लिए ‘साइलेंट थ्रेट’ है. यह एयरबेस इस्लामाबाद से मात्र 650 किमी और PoK से 600 किमी दूर है.
Tajikistan Air base: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एकदम घबराया हुआ है. अपनी सेना को तो अलर्ट कर ही दिया है, साथ ही नए-नए हथियार खरीदने की होड़ में भी लगा हुआ है. दूसरी ओर, भारत ने भी अपनी आर्मी को ‘फ्री हैंड’ दे दिया है. साल 2019 में पुलवामा हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी. इस बार भी पाक को डर है कि कहीं भारत कोई एयर स्ट्राइक ना कर दे. इस पर यूरेशियन टाइम्स की एक रिपोर्ट भी सामने आई है.
ताजिकिस्तान का ‘आयनी’ एयरबेस
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार भारत पाकिस्तान पर मिडिल एशिया के एक एयरबेस से अटैक कर सकता है. ये एयरबेस ताजिकिस्तान में है, जिसका नाम ‘आयनी एयरबेस’ है. ये पाकिस्तान के लिए एक ‘साइलेंट थ्रेट’ बन चुका है. भारत इसे इसलिए चुन सकता है, क्योंकि पाकिस्तान का अधिकतर ध्यान पूर्वी सीमा पर रहा है. पाकिस्तान के लिए भी ये कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई है कि वह कहां पर अपनी आर्मी को मजबूती से तैनात करे.
इस्लामाबाद मात्र 650 किलोमीटर दूर
यनी एयरबेस ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के पास है, इसे गिस्सार मिलिट्री एयरबेस के नाम से भी जाना जाता है. जरूरी बात ये है कि भारतीय सेना PoK में कार्रवाई करना चाहे तो वह यहां से मात्र 600 किमी दूर है. इसके अलावा, इस्लामाबाद भी मात्र 650 किलोमीटर दूर है. लिहाजा, यहां पर सैन्य कार्रवाई होने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हो सकता है.
भारत ने 100 मिलियन डॉलर खर्च किए थे
ताजिकिस्तान में भारत की मौजूदगी पहले से रही है. अमेरिका पर 9/11 में हमला हुआ, इसके ठीक बाद भारत ने ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस का सैन्य उपयोग के लिए इस्तेमाल किया. भारत ने इस एयरबेस को विकसित करने के लिए करीब 100 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. तब यहां के रनवे को भी 3200 मीटर तक बढ़ाया गया. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बड़े फाइटर जेट यहां से उड़ान भर सकें. रिपोर्ट्स तो ये भी बताती हैं कि Su-30MKI जैसे घातक फाइटर जेट भी यहां तैनात हुए, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कभी पुष्टि तो नहीं हुई.
ये भी पढ़ें- भारत की ढाल तैयार, पाक के हथियार होंगे बेकार! इंडियन आर्मी खरीदने वाली है ये घातक मिसाइल सिस्टम
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News