भारत में बसेगी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी; पेव रिपोर्ट का दावा – Zee News Hindi

Muslim News: एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगले 40 सालों में मुसलमानों की आबादी बढ़ने वाली है. इसका असर भारत पर भी पडेगा. भारत में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी होगी. फिलहाल सबसे ज्यादा इंडोशिया में मुस्लिम आबादी है.
Trending Photos
Muslim News: एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि साल 2050 तक भारत एक ऐसा देश बन जाएगा जहां पर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लि होंगे. फिलहाल इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुसलमान बसते हैं. भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़ देगा. स्टडी के मुताबिक साल 2050 तक भारत में हिंदुओं की आबादी तीसरे नंबर पर रहेगी. पेव रिसर्च सेंटर के विश्लेषकों का मानना है कि अगली 4 दहाईयों में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम पॉपुलेशन बढ़ने वाली है. मुस्लिम आबादी पूरी दुनिया की आबादी में संख्या और हिस्सेदारी दोनों में ईसाइयों के तकरीबन बराबर है.

मुस्लिम आबादी बढ़ेगी
अगर जनसांख्यिकीय रुझान ऐसे ही रहे तो पूरी दुनिया में क्रिश्चियन सबसे ज्यादा रहेंगे. साल 2050 तक क्रिश्चियन की आबादी 2.92 अरब रहेगी. इस दौरान मुसलमानों की आबादी में 2.76 अरब हो जाएगी. गुरुवार को जारी अनुमानों के मुताबिक, दोनों धार्मिक ग्रुप की तादाद दुनिया भर की आबादी का लगभग 30% है. विश्लेषकों का कहना है कि एक समूह के रूप में मुसलमान युवा हैं और दूसरे धर्मों के लोगों की तुलना में उनके ज्यादा बच्चे हैं, जिससे उनकी पूरी दुनिया में बढ़ोतरी हो रही है.

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News