KKR vs RR IPL LIVE Score | केकेआर वर्सेस आरआर, आईपीएल मैच लाइव स्कोर: कोलकाता का पहला विकेट गिरा, नरेन आउट; स्कोर- 16/1 – Jansatta

KKR vs RR live score IPL 2025 Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals cricket scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 के 53वें मैच में ईडन गार्डन में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इस मैच में कोलकाता के कप्तान रहाणे ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया।
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
केकेआर के इम्पैक्ट सब- मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।
राजस्थान के इम्पैक्ट सब- कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।
इस मैच के लिए राजस्थान ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए जबकि कोलकाता ने 2 बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में किए। कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में मोइन अली और रमनदीप सिंह की वापसी हुई। राजस्थान ने नितीश राणा की जगह हसरंगा को टीम में शामिल किया जबकि कुणाल राठौड़ और युद्धवीर सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया।
सुनील नरेन ने गेयर बदला ही था कि युद्धवीर सिंह ने उनका काम तमाम कर दिया। उन्होंने नरेन को 11 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। केकेआर ने 2 ओवर में एक विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। गुरबाज क्रीज पर आए हैं।
केकेआर की बैटिंग शुरू हो चुकी है और ओपनिंग के लिए सुनील नरेन के साथ रहमानुल्ला गुरबाज क्रीज पर आए हैं। राजस्थान की तरफ से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर फेंक रहे हैं। पहले ओवर में सिर्फ 2 रन बने।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
इस मैच के लिए राजस्थान ने अपनी टीम में 3 बदलाव किए जबकि कोलकाता ने 2 बदलाव अपनी प्लेइंग इलेवन में किए। कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में मोइन अली और रमनदीप सिंह की वापसी हुई। राजस्थान ने नितीश राणा की जगह हसरंगा को टीम में शामिल किया जबकि कुणाल राठौड़ और युद्धवीर सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया।
कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।
सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), शुभम दुबे, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
दिल्ली के खिलाफ मैच में केकेआर के कप्तान रहाणे चोटिल हो गए थे और उनकी जगह टीम की कप्तानी सुनील नरेन ने की थी। अब राजस्थान के खिलाफ रहाणे कप्तानी करते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले केकेआर ने अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली के खिलाफ खेला था जिसमें इस टीम को 14 रन से जीत मिली थी। केकेआर ने दिल्ली को उनके घरेलू मैदान पर हराया था।
ईडन गार्डन्स में पिछले 24 मैचों में लक्ष्य का बचाव करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 12-12 बार जीत हासिल की है। इस मैदान पर पिछले आठ मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने छह बार जीत हासिल की है।
कोलकाता और राजस्थान ने आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ 28 मैच खेले हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने भी 14 मैच जीते हैं।
कोलकाता की पिच से बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलने की संभावना है। यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकती है क्योंको ओस की वजह से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा।
कोलकाता का न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री तक रह सकता है। बारिश की संभावना कम है, हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है।
गुजरात के खिलाफ शतक लगाने के बाद राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे। अब केकेआर के खिलाफ वो क्या करते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी रहने वाली है।
राजस्थान ने अब तक 11 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और इस टीम के 6 अंक हैं। अंकतालिका में ये टीम अभी 8वें नंबर पर है, लेकिन ये टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
केकेआर के अभी 9 अंक हैं और अगर ये टीम राजस्थान के खिलाफ जीत जाती है तो उसके 11 अंक हो जाएंगे और उसकी प्लेऑफ की उम्मीद बनी रहेगी, लेकिन अगर केकेआर को हार मिली तो ये टीम लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
राजस्थान टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन के केकेआर के खिलाफ भी खेलने की संभावना नहीं है, ऐसे में टीम की कप्तानी रियान पराग के हाथों में ही होगी।
आईपीएल 2025 के 53वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। राजस्थान की टीम प्लेऑफ दी दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर अभी इस दौड़ में बनी हुई है। रहाणे की टीम की कोशिश होगी कि वो राजस्थान को हराकर अपनी उम्मीदों को बरकरार रखें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News