PBKS vs LSG Live Score, IPL 2025: प्रभसिमरन और शशांक का कहर, पंजाब 200 के पार – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पंजाब को चौथा झटका लगा है और नेहाल वढेरा (16) क्लीन बोल्ड हो गए हैं. उन्हें 16वें ओवर में प्रिंस यादव ने आउट किया.
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं. उन्हें दिग्वेश राठी ने अपना शिकार बनाया. अय्यर ने 25 गेंदों में 45 रन बनाए.
प्रभसिमरन सिंह ने शानदार फॉर्म का सिलसिला जारी रखते हुए एक और अर्धशतक जमा दिया है. प्रभसिमरन ने सिर्फ 30 गेंदों में फिफ्टी जमाई है. उनका इस सीजन में ये चौथा अर्धशतक है.
पंजाब किंग्स ने 2 विकेट गंवाए लेकिन फिर भी पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 66 रन कूट दिए. प्रभसिमरन सिंह अभी भी जमे हुए हैं.
पंजाब किंग्स ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया है. आकाश सिंह ने ही फिर से कमाल दिखाया और जॉश इंग्लिस (30) की पारी पर ब्रेक लगाया.
पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और जॉश इंग्लिस ने छक्कों की बारिश कर दी है. दोनों ने मिलकर 3 ओवर के अंदर 6 छक्के जमा दिए हैं.
दूसरे ओवर में जॉश इंग्लिस ने मयंक यादव पर लगातार 3 छक्के जमा दिए. हालांकि तीसरा छक्का फील्डर आवेश खान की गलती से गया, जो कैच नहीं कर सके.
पंजाब किंग्स को पहले ओवर में ही झटका लग गया है. टीम के ओपनर प्रियांश आर्या सिर्फ 1 रन बनाकर आकाश सिंह का शिकार बन गए.
PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जॉश इंग्लिस, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अज्मतुल्लाह ओमरजाई, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानि श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स पहले बैटिंग करेगी.

PBKS vs LSG Live Score: IPL 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने जा रहा है. ये मुकाबला धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में पहली बार इस मैदान पर मैच हो रहा है. पंजाब किंग्स अभी तक 10 मैचों में 6 जीत और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 10 मुकाबलों में 5 और 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. दोनों की पिछली टक्कर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुई थी. तब पंजाब ने लखनऊ की टीम को हराया था. इस बार ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG अपना बदला लेना चाहेगी.
Published On – May 04,2025 6:59 PM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News