Sonbhadra News: शौच के लिए निकली इंटर की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज… – Newstrack

शौच के लिए निकली इंटर की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज (Photo- Social Media)

Sonbhadra News: सोनभद्र । राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक इंटर की छात्रा ने दुष्कर्म की कोशिश और विरोध पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। एसपी को भेजी गई शिकायत पर, राबटर्सगंज कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। धारा 296, 74, 76, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता ने एसपी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि गत 28 अप्रैल की रात वह शौच के लिए निकली हुई थी। उसी दौरान वहां, तकिया गांव का रहने वाला अमित कुमार पुत्र कमलेशचंद्र मौर्य पहुंच गया। आरोप है कि उसने आपत्त्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए, गलत हरकत शुरू कर दी। आरोपों के मुताबिक एतराज पर उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी गई। कपड़े फाड़ने के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
लगातार विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने, पूरे परिवार को तबाह करने की धमकियां दी गईं। किसी तरह उसने खुद को बचाया और घर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। अगले दिन राबटर्सगंज कोतवाली पुलिस से जुड़ी सुकृत पुलिस चौकी जाकर घटना की सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई न होता देख, एसपी को रजिस्टर्ड पत्र भेज कार्रवाई की गुहार लगाई।
इस पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने राबटर्सगंज पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी से मिले निर्देश के क्रम में शनिवार को पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक लगाए गए आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
उधर, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में शनिवार को चार ट्रक बगैर परमिट के गिट्टी परिवहन करते पकड़े गए। खान अधीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर संबंधित धाराओं और एक्ट के तहत वाहन चालक, वाहन स्वामी और अज्ञात क्रशर प्लांट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। राबटर्सगंज पुलिस के मुताबिक दर्ज किए गए चारों मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News