Maharashtra Breaking News LIVE 5 May: नागपुर हवाई अड्डे पर 10 किलोग्राम गांजा बरामद – Navabharat Live

Maharashtra News LIVE
05 May 2025 06:42 AM (IST)

05 May 2025 06:42 AM (IST)

नागपुर हवाई अड्डे पर 10 किलोग्राम गांजा बरामद

नागपुर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘कार्गो सेक्शन’ (माल ढुलाई खंड) से 10 किलोग्राम से अधिक गांजा से भरा एक पार्सल जब्त किया गया। सोनेगांव थाने के अधिकारी के अनुसार, शनिवार देर रात हवाई अड्डे पर नियमित जांच के दौरान कर्मियों को एक पैकेट से जबर्दस्त गंध का आभास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने पार्सल खोला और उसमें से 10.28 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ओडिशा के ‘राहुल फिटनेस जिम’ से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक फर्जी पते पर यह प्रतिबंधित पदार्थ भेजा गया था। यह पार्सल सड़क मार्ग से नागपुर आया और इसे उड़ान से दिल्ली पहुंचाया जाया जाना था। जिम मालिक ने इस मामले में शामिल होने से इनकार किया है।”
Maharashtra breaking News LIVE Updates: महाराष्ट्र के नागपुर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘कार्गो सेक्शन’ (माल ढुलाई खंड) से 10 किलोग्राम से अधिक गांजा से भरा एक पार्सल जब्त किया गया। सोनेगांव थाने के अधिकारी के अनुसार, शनिवार देर रात हवाई अड्डे पर नियमित जांच के दौरान कर्मियों को एक पैकेट से जबर्दस्त गंध का आभास हुआ। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पार्सल खोला और उसमें से 10.28 किलोग्राम गांजा बरामद किया। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News