आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: खबरों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है क्योंकि संसद द्वारा पारित किए गए नए वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में 16-17 मई को कोर्ट ने सुनवाई की थी और कानून के कई प्रावधानों के लेकर सवाल खड़े किए थे। 17 मई को कोर्ट में सरकार ने जवाब देने के लिए समय मांगा था और यह भी कहा था कि जब तक कि अगली सुनवाई तक सरकार आपत्ति वाले प्रावधानों को लागू नहीं करेगी। इस मामले में पहले सरकार ने जवाब दाखिल किया था। इसके बाद विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों समेत AIMPLB ने भी हलफनामा दाखिल किया था। अब आज मामले की सुनवाई में कोर्ट इस कानून का फ्यूचर तय करने वाला है।
IND-PAK Tension LIVE Updates | Weather Forecast Today
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जापान के रक्षा मंत्री जेन नकातानी के से मुलाकात करने वाले हैं। दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता वर्तमान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। दूसरी ओर आज ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज पाकिस्तान के दौरे पर होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच भयंकर टकराव की स्थिति है। अब्बास इस तनाव कम करने की अपनी कोशिशों के तहत पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं। हालांकि ईरान का अमेरिका से ट्रेड वॉर से लेकर न्यूक्लियर पावर के मुद्दे पर टकराव चल रहा है।
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश विदेश की अन्य सभी खबरों के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
Breaking News: मुर्शिदाबाद दौरे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं मुर्शिदाबाद पहले भी जा सकती थी, लेकिन अगर वहां शांति और स्थिरता नहीं है, तो हमें वहां जाकर अशांति नहीं फैलानी चाहिए। आज मैं वहां जा रही हूं। आज मैं बरहामपुर पहुंचूंगी और वहां समीक्षा बैठक करूंगी। कल मैं धुलियान जाऊंगी और उन लोगों को जरूरी मुआवजा दूंगी जिनके घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
Breaking News: पहलगाम हमले को लेकर भारत-जापान रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के प्रति जापान की एकजुटता का संदेश सराहनीय है। राजनाथ ने बैठक के दौरान कहा, “मैं जापान सरकार का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता दिखाई. मैं भारत-जापान रक्षा संबंधों को मजबूत करने में आपके योगदान की भी सराहना करता हूं।
Breaking News: राफेल लिखा हुआ और नींबू-मिर्च लटका हुआ ‘खिलौना विमान’ दिखाने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राफेल कोई खिलौना नहीं है। मैं असली राफेल यहां नहीं ला सकता और न ही उसके पास जा सकता हूं। राफेल बहुत मजबूत है और देश की जनता को इस पर भरोसा है। मैंने तो सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से यह बात सामने रखने की कोशिश की है कि राफेल का इस्तेमाल कब होगा?
Breaking News: सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ कानून को लेकर होने वाली सुनवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह कानून पूरी तरह से असंवैधानिक है। जेपीसी में कुछ नहीं हुआ। निश्चित रूप से हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। हमें बहुत उम्मीदें हैं।
Breaking News: सुप्रीम कोर्ट आज वक्फ अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। बीजेपी सांसद और वक्फ जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र सरकार अपना जवाब देगी और सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड एक धार्मिक निकाय नहीं है। यह एक वैधानिक कार्यकारी निकाय है।
Breaking News: मुर्शिदाबाद दंगों के ममता बनर्जी मुर्शिदाबाद दौरे पर जाने वाली हैं। इसको लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने उन पर हमला बोला। घोष ने कहा, “मुख्यमंत्री को पहले ही मुर्शिदाबाद जाना चाहिए था लेकिन वे क्यों नहीं गईं? मुर्शिदाबाद में बार-बार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, उनकी संपत्तियों को जलाया जाता रहा है लेकिन ममता बनर्जी ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा। वे वहां इतनी देरी से इसलिए जा रही हैं क्योंकि वहां पर सभी चिन्ह मिटा दिए जाएंगे।”
Breaking News: बीजेपी नेता और सांसद अनुराग ठाकुर कांगड़ा दौरे पर हैं। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बयान को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा,“कांग्रेस खुद एक मजाक बन गई है. राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाई थी। कांग्रेस नेताओं को याद रखना चाहिए कि इस तरह के बयानों पर उन्हें बार-बार कोर्ट से फटकार मिली है।”
Breaking News: जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “मैं इस बयान की निंदा करता हूं। यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है। पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है और हम उनका पानी भी नहीं रोक सकते? यह कैसी सलाह है? वह कह रहे हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए। जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा है।”
Breaking News: उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय के ‘खिलौना विमान’ वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा सरकार के काम के खिलाफ खड़े रहे हैं। उनके कार्यकाल में आतंकवादियों को छोड़ा जाता था, लेकिन इस सरकार में एक भी आतंकवादी को नहीं छोड़ा गया। उन्हें लगता है कि कोई काम नहीं हो रहा है, उन्हें वाराणसी में हुए विकास कार्यों को देखना चाहिए। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई, मोदी-योगी सरकार ने 10 साल में कर दिखाया।
Breaking News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “देश के लोगों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की है। दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सही समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”
Breaking News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चमनगंज इलाके की एक बिल्डिंग बीती रात भयानक आग लग गई थी। इस घटना को लेकर एसीपी कानपुर तेज बहादुर सिंह ने कहा कि आग की घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई है, जिसमें दानिश, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।
Breaking News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है और आज एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। उसने लगातार 11वें दिन कई जगहों पर फायरिंग की है। 4-5 मई की दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के लाइन ऑफ कंट्रोल के एरिया में फायरिंग की है। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का तुरंत जवाब दिया।
Breaking News: आरजेडी सांसद मनोज झा ने पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज तक हम सदन में पूछते रहे हैं कि पुलवामा हमला कैसे हुआ? अगर पुलवामा की रिपोर्ट आ जाती तो पहलगाम नहीं होता। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन इन मुद्दों पर हम कोई समझौता नहीं करने की स्थिति में हैं।
Breaking News: सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ कानून को लेकर सुनवाई होगी। सर्वोच्च अदालत में तीन जजों की बेंच आज कुल पांच याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है। सुनवाई करने वाली बेंच की अध्यक्षता चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना करेंगे।