Dhar News: ‘वो मुझसे बात नहीं कर रही थी, इसलिए…’, छात्रा के हत्याकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
मध्य प्रदेश के धार जिले से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ समय पहले जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर उमरबन के खेत में एक क्लास 12वीं में पढ़ने वाली एक 17 साल की लड़की का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने लड़की के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या के पीछे का कारण पता चल गया है। लड़की का हत्यारा कोई और नहीं, उसकी ही क्लास का एक छात्र है। उसने लड़की को सिर्फ इसलिए मारा क्योंकि वह उससे बात नहीं कर रही थी।
इस मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग ने बताया कि उमरबन के खेत में लड़की का शव मिलने के बाद से ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि लड़की का एक क्लासमेट हमेशा उसे परेशान करता था। जब पुलिस ने उस लड़के को पूछताछ के लिए बुलाया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को हत्या की वजह बताते हुए कहा कि लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह बहुत ही ज्यादा परेशान था।
यह भी पढ़ें: भोपाल लव जिहाद मामले में बड़ा अपडेट; मकान मालिक तक पहुंची जांच की आंच, पुलिस ने किया ये खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने काफी अनुरोध करते हुए लड़की को भरोसे में लेकर उसे शुक्रवार रात को एक खेत में मिलने के लिए बुलाया। यहां उसने एक धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फोरेंसिक साक्ष्य के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Edited By
Pooja Mishra
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News