LIVE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट होने वाला है जारी, mpresults.nic.in से चेक कर सकेंगे परिणाम – Jagran

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 आज सुबह बजे घोषित कर दिया जायेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट (Live MPBSE MP Board 2025 Result Updates) प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद परिणाम का डायरेक्ट लिंक mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। नतीजे जारी होते ही स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 16.60 लाख से अधिक स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो अब खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से आज यानी 6 मई 2025 सुबह 10 बजे जारी कर दिया जायेगा। MP Board 10th 12th Result 2025 राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकेंगे। 

 छात्र इसी पेज पर बने रहें। रिजल्ट जारी होते ही यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा।
 छात्रों को बता दें कि एमपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक दो वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर एक्टिव होगा।
 एमपी बोर्ड रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है।
 एमपी बोर्ड रिजल्ट दोनों ही कक्षाओं के एक साथ जारी होगा।
 सीएम मोहन यादव द्वारा रिजल्ट किसी भी पल घोषित किया जा सकता है। स्टूडेंट्स रोल नंबर लेकर नतीजे चेक करने के लिए तैयार रहें।
 रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में छात्र रोल नंबर ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
 इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ मनमोहन यादव रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
 रिजल्ट जारी होने के लिए सीएम हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाली है।
 कुछ ही मिनटों में बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है।
 एमपी बोर्ड की ओर से कुछ ही पलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट जारी की जाएगी।
 आपको बता दें कि पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में मंडला जिले की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। इन्हें 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं कला वर्ग के नतीजों में कालापीपल, शाजापुर के जयंत यादव ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। इन्हें 487 अंक प्राप्त हुए थे।
 एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूटी एवं लैपटॉप प्रदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें- MP Board Toppers List 2025: एमपी बोर्ड टॉपर्स लिस्ट एवं रिजल्ट कुछ ही पलों में होगा जारी, टॉपर स्टूडेंट्स को मिलेगा लैपटॉप, स्कूटी
 एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बचे हैं। रिजल्ट जारी होते ही इस पेज पर सीधे लिंक लगा दिया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स एक क्लिक में रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
 एमपी बोर्ड रिजल्ट कुछ ही देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जायेगा। /
 एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 सुबह 10 बजे जारी कर दिया जायेगा। 
 एमपी बोर्ड की ओर से कल यानी 6 मई को शाम 5 बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। नतीजे सीएम मनमोहन सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी करेंगे। नतीजे जारी होते ही 16.60 लाख स्टूडेंट्स वेबसाइट या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 
 मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक एमपी बोर्ड रिजल्ट कल घोषित किया जायेगा। हालांकि MPBSE ने अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा की है।
 एमपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट के लिए के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किय जा सकता है।
 बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप/ स्कूटी प्रदान की जाती है।
 मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
 मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक MPBSE कल दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर देगा। लेकिन, हम आपको बता दें कि अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की जानकारी साझा होते ही आपको अपडेट कर दिया जायेगा।
 एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने के बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। स्टूडेंट्स इन साइट्स का उपयोग करके रिजल्ट की जांच के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।
 एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। रिजल्ट बोर्ड अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जायेगा।
 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड की ओर से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा का रिजल्ट इसी वीक में जारी किये जाने की उम्मीद है। ऑफिशियल डेट एवं समय की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
 माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 के लिए अधिसूचना कभी भी जारी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- MPBSE Result 2025: एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद, फेल छात्रों के लिए जुलाई-अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News