By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
एमपी बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम पिछली बार से बेहतर रहा. इस बार 76.22% छात्र-छात्राएं पास हुए. सिंगरौली की प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक लाकर परीक्षा टॉप की.
एमपी बोर्ड दसवीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है, उनके 500 में से 500 नंबर आए हैं.
MPBSE की ओर से आयोजित एमपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट को छात्र अभ्यर्थी एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Tv9hindi पर सीधे रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं की परीक्षा में इस बार 9,54,597 छात्र बैठे थे.पिछले कई दिनों से इन छात्रों को अपना परीक्षाफल जारी होने का इंतजार था जो अब पूरा हो गया गया है.
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल 9 लाख से अधिक छात्रों को इंतजार आज खत्म हो गया. मैट्रिक रिजल्ट सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा.
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र यहां दिए लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं.
पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 42 फीसदी स्टूडेंट्स फेल हुए थे. वहीं मैट्रिक के करीब 11 लाख से अधिक छात्रों को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया था.
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. नतीजे सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे. साथ ही टाॅपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी.
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल स्टूडेंट्स नतीजे घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in और TV9 Hindi पर रोल नंबर दर्ज कर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च तक राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा में करीब 9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा. छात्र सबसे पहले अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर लें.
MP Board Class 10 Result 2025 Link LIVE News and Updates: MPBSE की ओर से आयोजित एमपी बोर्ड दसवीं परीक्षा का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा. सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री आवास से एक क्लिक के जरिए परीक्षा परिणाम जारी करेंगे.छात्र-छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. मैट्रिक परीक्षा में 9,53,777 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. छात्र यहां दिए गए लिंक पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MPBSE MP Board Class 10th Result 2025 Check and Download Marksheet in Hindi Online इंटर साइंस, काॅमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे भी आज ही एक साथ घोषित किए जाएंगे. परिणाम के साथ टाॅपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी. एमपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में 33 फीसदी और कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे. वहीं जो छात्र मैट्रिक और इंटर में एक या दो विषयों से असफल होंगे वह कंपार्टमेंट में रखें जाएंगे.
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
Published On – May 06,2025 7:35 AM