दिल्ली में मामूली झगड़े पर कर दी थी पड़ोसी की हत्या, 12 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी – Aaj Tak

Feedback
राजधानी दिल्ली में 12 दिन पहले हुई एक हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में कत्ल की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद वो गायब हो गया था. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ललित राम के रूप में हुई है.  
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 20 नवंबर को समयपुर बादली इलाके में हुई थी, जहां ललित राम ने अपने भाइयों संजीत, रोहित और दोस्त सनी के साथ पड़ोसी लल्लन पर हमला किया था. पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान संजीत ने लल्लन पर कैंची से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संजीत और रोहित को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, ललित राम घटना के बाद से फरार था. पुलिस ने उसे खोजने के लिए टीम गठित की और गुप्त सूचना के आधार पर उसे खेरा कलां इलाके से गिरफ्तार किया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ललित ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की है. उसने व्यक्तिगत दुश्मनी को हत्या का कारण बताया. पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की है और अपराध के पीछे की पूरी साजिश का भंडाफोड़ करने की कोशिश में जुटी हुई है.
इस घटना ने समयपुर बादली इलाके के निवासियों को हिलाकर रख दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद इस हद तक बढ़ जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है और आरोपी ललित की गिरफ्तारी से पुलिस को मामले में सुलझाने में बड़ी मदद मिलेगी.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News