Mumbai Indians (MI) vs Gujarat Titans (GT) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 56वां मैच आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. प्लेऑफ में जगह बनाने के प्रबल दावेदारों में शामिल इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
मुंबई इंडियंस, जो फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. लेकिन मुंबई का नेट रन रेट सभी टीमों में सर्वश्रेष्ठ है. उन्हें प्लेऑफ में सीधी जगह पक्की करने के लिए अपने बाकी तीन मुकाबलों में से सिर्फ दो जीतने की जरूरत है. पांच बार की चैंपियन मुंबई को इनमें से दो मुकाबले घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलने हैं, जहां उन्होंने अब तक पांच में से चार मुकाबले जीते हैं.
वहीं, गुजरात टाइटन्स चौथे स्थान पर हैं और उन्हें चार मुकाबले खेलने बाकी हैं, जिनमें से दो उनके घरेलू मैदान अहमदाबाद में होंगे, जहां उन्होंने भी पांच में से चार मैच जीते हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दो और जीत की ज़रूरत है.
जानें किसका पलड़ा भारी
आईपीएल के इतिहास में मुंबई और गुजरात के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं. इसमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है. गुजरात ने 4 मैच में जीत हासिल की है, जबकि मुंबई की टीम को केवल 2 मैच में ही जीत मिली है.
कुल मैच- 6
मुंबई इंडियंस- 2 मैच जीते
गुजरात टाइटन्स- 4 मैच जीते.
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर. साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट सब: ईशांत शर्मा.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवनः रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट सब: कर्ण शर्मा