Jhansi News: रेलवे कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर किया डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, उठाई ये… – Newstrack

रेलवे कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर किया डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, उठाई ये मांग (Photo- Social Media)

Jhansi News: झांसी के नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैंस यूनियन टीआरएस/ डीजल शाखा ने शेड के कई समस्याओं को लेकर डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। रेलवे कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान और मंडल सचिव अमर सिंह यादव के निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन के साथ जबर्दस्त नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि अगर प्रशासन अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आता है तो ये क्रमिक प्रदर्शन नारेबाजी तथा अधिकारियों का घेराव के साथ 13 मई 2025 तक मुख्य मण्डल रेल प्रबन्धक झाँसी मेन गेट जारी पर रहेंगे l 14 मई 2025 को विशाल धरना का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर निर्मल संधु, मनोज जाट, शाखा संयुक्त सचिव के के मिश्रा, कमलेश शर्मा, अयाज अहमद, ध्यानचंद शाक्या, नितिन गुप्ता, तेज सिंह मीना, नितिन जैन, आशीष शाक्या, मान सिंह मीना, सतेन्द्र बहादुर सिंह, गौरव सिंह सेंगर, प्रदीप पाल, राहुल दुबे,रवि प्रकाश, छोटे राजा, रवीन्द्र कुशवाहा, दीपक शिंदे, रोहित शर्मा, मुकेश यादव, जय सिंह, राजेन्द्र यादव, राजीव रंजन, बिहारी लाल, वसीम अहमद, जे पी राय, राज कुमार पाल, सोहेल खान, आदि उपस्थित रहे।
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन में संरक्षित एवं सुगम ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के क्रम में झांसी मंडल के स्टेशनों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली स्थापित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुरा – टीकमगढ़ खंड पर एलपीजीसीएल साइडिंग को जोड़ने हेतु ‘नया स्टेशन ईआई ( एलपीजीसीएल केबिन)’ का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए 06 मई, 2025 को दोपहर 15:00 बजे सफलतापूर्वक कमीशनिंग की गई।
यह ईआई प्रणाली 32 रूट की क्षमता से युक्त है। इसके साथ-साथ एलपीजीसीएल केबिन को उदयपुरा तथा टीकमगढ़ स्टेशनों से जोड़ने हेतु डेलट्रॉन ( Deltron) मेक यूएफएसबीआई ब्लॉक प्रणाली का भी कमीशनिंग किया गया है, जिससे पूर्ववर्ती एकल ब्लॉक खंड (उदयपुरा–टीकमगढ़) को दो भागों में विभाजित किया गया है।
क्योसन कंपनी की केंद्रीकृत ईआई प्रणाली (32 रूट क्षमता), सीईएल कंपनी के एमएसडीएसी, डीसी ट्रैक के समानांतर में लगाया गया है,जिसमें मुख्य सिग्नल 14 nos, शंट सिग्नल: 03, पॉइंट मशीन: 04 ,डबल डिस्टेंट सिग्नल की सुविधा तथा टेली कम्युनिकेशन हेतु टीपीसी, वीएचएफ, वीओआईपी, डाटा लॉगर,ऑटो फोन एवं ब्लॉक फोन लगाया गया है। सीईएल कंपनी के एचएएसएसडीएसी की स्थापना भी की गई है । साथ में फायर अलार्म एवं ईएलडी की स्थापना की गई है। ट्रैक विफलता की स्थिति में एएसएम कक्ष में मैनुअल रिसेट बॉक्स की व्यवस्था की गयी है। इन उपकरणों से संबंधित संचालन एवं सिग्नल स्टाफ को ओईएम द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली एक अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक है, जो मानवीय त्रुटियों की संभावना को कम कर संरक्षा में अभूतपूर्व सुधार लाती है। यह प्रणाली न केवल तेजी से कार्य करती है, बल्कि कम रखरखाव के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार आसानी से अद्यतन भी की जा सकती है। साथ ही यह सीमित स्थान में स्थापित की जा सकती है।
कार्य का संपादन सीनियर डीएसटीई/एमएल/झांसी विष्णु गुप्ता, एडीएसटीईएल/ ललितपुर मनोज कुमार एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से सम्पन्न हुई। यह नवीन ईआई प्रणाली टीकमगढ़ खंड में सुरक्षित एवं निर्बाध ट्रेन परिचालन को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा यात्री एवं मालगाड़ी संचालन को अधिक सक्षम बनाएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News