India Pakistan War News Live : पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर पूरा, पाकिस्तान के पंजाब में स्कूल और कॉलेज बंद; PM मोदी ने देखा ऑपरेशन – Zee News

India Pakistan War News in Hindi Live : पाकिस्तान के नौ इलाकों में एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. इसमें कहा गया है कि भारत का हमला पड़ोसी देश से झगड़े के मकसद से नहीं किया गया है.
Trending Photos
India Strike on Pakistan News Hindi Live: भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है. इस खास ऑपरेशन में पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक की है. इस ऑपरेशन को लेकर भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी साझा की गई है. इस हमले की वजह से पाकिस्तान पूरी तरह बैकफुट में आ गया है. पूरे पाकिस्तान में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के कई बड़े कमांडर मारे गए हैं.
आतंकियों पर ये स्ट्राइक इतनी भयानक थी कि बहावलपुर में कम से कम 30 आतंकियों की मौत हुई है.
लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों को भारी नुकसान पहुंचा है.
भारत ने कुल 24 मिसाइलें दागीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस पूरे ऑपरेशन की रातभर निगरानी की.

 
ये भी पढ़ें – चीनी JF-17 का निकला दम, आकाश मिसाइल से भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का दूसरा लड़ाकू विमान
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम को सुनते ही रो पड़ी शहीद की बेटी, बोलीं – ये सच्ची श्रद्धांजलि है
पहलगाम में शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी आसावरी जगदाले ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनते ही मैं बहुत रोई। ये उन सभी लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि और न्याय है जिन्हें आतंकियों ने मार डाला था।
#WATCH | Pune | #OperationSindoor | “I cried a lot on hearing the name of the operation . It is a real tribute and justice to those who were killed by terrorists,” says Asavari Jagdale, daughter of Santosh Jagdale, who was killed in Pahlagam terror attack pic.twitter.com/L6Wh7HivHM
— ANI (@ANI) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी बोलीं – हमें विश्वास था PM मोदी बदला लेंगे
पहलगाम में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया. मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह उन्होंने पाकिस्तान को जवाब दिया, उन्होंने हमारे विश्वास को ज़िंदा रखा है. यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है. जहां भी मेरे पति होंगे आज उन्हें शांति जरूर मिली होगी.
#WATCH | #OperationSindoor | Wife of Shubham Dwivedi who lost his life in #PahalgamTerroristAttack, says, “I want to thank PM Modi for taking revenge for my husband’s death. My entire family had trust in him, and the way he replied (to Pakistan), he has kept our trust alive. This… pic.twitter.com/SbSsFcWU1k
— ANI (@ANI) May 7, 2025
India Pakistan War: जम्मू संभाग के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
India Pakistan War: सुरक्षा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज के लिए बंद कर दिए गए हैं.
India Strike on Pakistan Live: सीमा पार से गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत
India Strike on Pakistan Live: 06-07 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) के पास स्थित भारतीय चौकियों पर अकारण और भारी गोलीबारी तथा तोपखाने से गोलाबारी की. इस अंधाधुंध हमले में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई. भारतीय सेना ने इस हमले का माकूल जवाब दिया है. 
India Pakistan War: कतर एयरवेज का बड़ा फैसला
India Pakistan War: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद कतर एयरवेज ने अपनी पाकिस्तान की फ्लाइट्स रद्द कर दी है.  
Travel Advisory India: एयर ट्रैफिक पर असर
क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली हमारी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें भी मौजूदा हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों से प्रभावित हैं: इंडिगो pic.twitter.com/cRVaHzQgPX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025
India fired missile Pakistan : पाकिस्तान को करारा जवाब
ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एयर इंडिया ने अपनी कई फ्लाइट्स रद्द की है. जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स आज जोपहर यानी 7 मई को 12 बजे तक रद्द कर दी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब की ओर जा रही दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दिल्ली की ओर मोड़ा है.
India launches missile on Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर हमला
पहलगाम के आतंकवादी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद को नेस्तोनाबूद करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को कामयाबी से पूरा किया. इस सीक्रेट ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई और इसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्चपैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों को निशाना बनाया. ये इलाके आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ यानी हेडक्वार्टर माने जाते हैं.
India attack pakistan twitter : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने कई देशों से की बात
ऑपरेशन को पूरा करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और रूस सहित कई देशों के अपने समकक्षों से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने भारत की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी साझा की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया है.
Operation Sindorr Live: राफेल से हमला
Operation Sindorr Live: भारतीय वायुसेना ने रफाल जेट से पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को हैमर बम और मिसाइलों से मार गिराया है.  
ऑपरेशन सिंदूर Live: भारत ने पाकिस्तान के जेट मार गिराए
ऑपरेशन सिंदूर Live: भारत ने आपरेशन सिंदूर में आकाश मिसाइल के जरिए पाकिस्तान एयरफोर्स के JF-17 को मार गिराया है. पाकिस्तान का ये फाइटर जेट भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था और उसे आकाश मिसाइस का इस्तेमाल करते हुए मार गिराया गया. 
Operation Sindoor Live: पल-पल की जानकारी ले रहे पीएम मोदी
Operation Sindoor Liveपीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को पीएम आवास से लाइव देखा है. प्रधानमंत्री लगातार भारत की सीमाओं की निगरानी कर रहे हैं. 
Operation Sindoor Live: राजस्थान बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी
Operation Sindoor Live: राजस्थान सीमा पर भारतीय वायुसेना के विमान पेट्रोलिंग कर रहे हैं. लड़ाकू विमान एयर पेट्रोलिंग कर रहे हैं. 
भारत ने स्कैल्प मिसाइल से हमला किया
भारत ने पाकिस्तान पर स्कैल्प मिसाइल से हमला किया है. रडार की पकड़ में नहीं आती ये मिसाइल. इसकी रेंज 300 किलोमीटर होती है.
Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर लाइव
पीएम मोदी ने भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना के साझा ऑपरेशन को लाइव देखा है. इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय सेना की स्ट्राइक में करीब 70 से 75 आतंकवादियों की मौत हो चुकी है. 
 
India launches missile on pakistan: पाकिस्तान से बदले की शुरुआत
पाकिस्तान सीमा से लगे एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. श्रीनगर एयरपोर्ट बंद किया गया है. 
Operation sindoor live updates: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च
भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए रविवार रात 01.30 बजे ऑपरेशन लॉन्च किया. ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है. इसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं. 
#WATCH | #OperationSindoor 
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान पर अटैक किया है.
#WATCH | #OperationSindoor | वीडियो जम्मू-कश्मीर में एक अज्ञात स्थान से है, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई… pic.twitter.com/mu3dWVAz4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News