आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 07 मई 2025 LIVE: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक, मिसाइल हमलों से मची भीषण तबाही – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: पहलगाम आतंकी हमले का 6-7 मई की दरमियानी रात भारतीय वायुसेना ने बदला ले लिया है। IAF ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की 9 लोकेशंस पर बम बरसाएं हैं, जिससे पूरा पाकिस्तान दहल गया है। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना, नौसेना और थल सेना का जॉइंट ऑपरेशन था। एक तरफ जहां IAF के लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्राइक की तो दूसरी ओर थल सेना की ओर से मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सेना के हमलों की ताकत इतनी ज्यादा रही कि पाकिस्तानी एयर डिफेंस को इसकी कानोंकान खबर नहीं लगी कि भारतीय वायुसेना ने मिसाइलें लॉन्च कर दी हैं।
India Airforce Airstrike on Pakistan LIVE Updates
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में उनकी भूमिका के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए जगहों को चुना था, और इन आतंकी ठिकानों पर जमींदोज कर दिया गया है। भारत की ओर से की गई इतनी भयानक कार्रवाई के पाकिस्तान सहम गया है। इसके चलते दहशत में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इसके अलावा लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। हमले के बाद पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में ब्लैक आउट घोषित कर दिया था।
देश-विदेश की सबसे बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
IAF Air Strike LIVE: बालाकोट एयर स्ट्राइक के छह साल बाद एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए थे और पूरा देश गुस्से में था। हर भारतीय पाकिस्तान से इसका बदला चाहता था, हर कोई जवाब चाहता था। इसका जवाब 12 दिन के बाद आया था, जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की सरहद लांघकर बालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: पाकिस्तान पर अखनूर से BJP विधायक मोहन लाल ने कहा, “यह कार्रवाई आतंकवाद और आतंकवादियों के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता की नीति के अनुरूप है। हमारी सरकार ने केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। अखनूर के लोगों का जोश ऊंचा है, हम पूरी तरह तैयार हैं।”

IAF Air Strike in Pakistan LIVE: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्री चिराग पासवान हमलों के बाद “जय हिंद” पोस्ट करने वाले अन्य प्रमुख हस्तियों में शामिल थे।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक को लेकर नेताओं के रिएक्शन आने लगे हैं। शिवसेना यूबीटी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, “धर्म के बारे में पूछा था, अब कर्म भोगो ।” वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबाद।”
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: राजस्थान के बाड़मेर में रहने वाले भागीरथ गोसाई कहते हैं कि जब मैं आज सुबह उठा और मुझे यह जानकारी मिली, तो मैं बेहद खुश हुआ। पहलगाम में हिंदुओं की हत्या करने वाले आतंकवादियों को उनका धर्म पूछकर सबक सिखाना ज़रूरी था।

IAF Air Strike in Pakistan LIVE: वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें भारत द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई और रूस शामिल हैं।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: भारतीय सेना के मुताबिक, 6-7 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने मनमाने तरीके से गोलीबारी की जिसमें जम्मू कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों तोपखाने से गोलीबारी भी शामिल थी। अंधाधुंध गोलीबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक मारे गए नौ ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार नज़र बनाए हुए थे। IAF का सभी नौ ठिकानों पर हमला सफल रहा है।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लिखा, “मैं भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा हूं। मैं आज राष्ट्रपति की टिप्पणियों से सहमत हूं कि उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही ख़त्म हो जाएगा और हम शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत जारी रखेंगे।”
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास से पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की पल-पल की अपडेट्स ले रहे थे और पूरा ऑपरेशन वे लाइव देख रहे थे।
IAF Air Strike in Pakistan LIVE: पाकिस्तान में अटैक करने के बाद दिल्ली एनसीआर में वायुसेना ने अपने फाइटर जेट के जरिए सोनिक बूम (धमाके की सिर्फ आवाज) के साथ ऐलान किया कि बदला ले लिया गया है।

IAF Air Strike in Pakistan LIVE: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान में हड़कंप मच हुआ है। भारत की ओर से की गई कार्रवाई से दहशत में आए पाकिस्तान ने आनन-फानन में कराची और लाहौर के एयरस्पेस को बंद कर दिया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News