India Attack Pakistan Operation Sindoor LIVE: सेना की तरफ से कर्नल सोफिया और एयरफोर्स की ओर से व्योमिका सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में घुसकर कैसे लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल और जैश के ठिकाने को तबाह कर दिया. सेना ने अपने कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के हमले का वीडियो भी जारी किया है.
ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत की सेना ने बॉर्डर पर भी खेला कर दिया है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बॉर्डर पर 13वें दिन भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की. मगर, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया हैय
पहलगाम हमले का बदला लेने में यूं हीं 14 दिन नहीं लगे. दिल्ली में दिन रात तैयारी चल रही थी कि किन जगहों पर हमला करना है. दरअसल, भारत आतंकियों के नर्क भेजने की तैयारी कर रहा था. आज के हमले से कम से कम यही पता चलता है. भारत ने जिन जगहों को तबाह किया था, वह हाफिज सईद और मसूद अजहर के मदरसे थे. यहां पर ही छोटे बालकों का ब्रेन वॉश करके आतंकी बनाया जाता था.
#WATCH | Delhi | #OperationSindoor| Col. Sofiya Qureshi, while addressing the media, presents videos showing destroyed terror camps, including Mehmoona Joya camp, Sialkot, which lies 12-18 km inside Pakistan.
It’s one of the biggest camps of Hizbul Mujahideen. It is one of the… pic.twitter.com/g44j5c1NeH
— ANI (@ANI) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज चुका है. पूरे देश में सेना को वाहवाही मिल रही है. शुभम द्विवेदी की पत्नी का सवेरे-सवेरे बयान आया है. उनकी पत्नी ने कहा, ‘मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था. जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है. यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है. मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी.’
आधी रात को जब पूरा पाकिस्तान नींद में था, तब भारत की सेना पहलगाम हमले की इंतकाम के लिए कमर कस चुकी थी. अचानक से पीओके पर अफरा तफरी मच गई थी. जी हां… भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू हो चुका था.
India Attack on Pakistan: भारत-पाकिस्तान तनाव पर रूस ने कहा- संयम और शांति जरूरी
Operation Sindoor Live: मारिया ज़खारोवा ने भारत-पाकिस्तान स्थिति पर कहा कि रूस ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की, संयम और शांतिपूर्ण, द्विपक्षीय समाधान का आह्वान किया.
Operation Sindoor Live: भारतीय सेना पर गर्व है- सुप्रिया सुले
India Attack on Pakistan: एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “मुझे भारतीय सेना पर बहुत गर्व है, उन्होंने असाधारण रूप से मापा हुआ कार्य किया है. मैं भारत सरकार के बयान की सराहना करती हूं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह बहुत मापा हुआ कार्य है, और मैं इसका सम्मान करती हूं क्योंकि यह लड़ाई किसी देश या किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है, यह आतंकवाद के खिलाफ है…”
India Attack on Pakistan: पाकिस्तान पर हमले के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया
Operation sindoor Pakistan: पीएम मोदी ने यूरोप के तीन देशों के दौरे को रद्द कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 17 मई को क्रोएशिया, नीदरलैंड नॉर्वे के दौरे पर जाने वाले थे. मगर, पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के उन्होंने अपने दौरे को रद्द कर दिया है.
Operation sindoor Pakistan: संयम बरते भारत-पाकिस्तान- फ्रांस
India Attack on Pakistan: फ्रांस ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की सलाह दी. दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच दो दशकों बाद भीषण हिंसा भड़क उठी है. विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने TF1 टेलीविजन पर इंटरव्यू में कहा, ‘हम आतंकवाद के संकट से खुद को बचाने की भारत की इच्छा को समझते हैं, लेकिन हम स्पष्ट रूप से भारत और पाकिस्तान दोनों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं, ताकि तनाव बढ़ने से बचा जा सके. निश्चित रूप से नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी टकराव में किसी की भी रुचि है.’ उन्होंने कहा कि वे भारत और पाकिस्तान में अपने समकक्षों से बात करेंगे.
India Attack on Pakistan: उमर अब्दुल्ला- हम उनके नागरिकों को मारने से बच रहे, मगर, पाकिस्तानी हमारे नागरिको को टारगेट कर रहे
Operation sindoor Pakistan: पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की अमानवीय और बर्बर हत्या के बाद, यह उम्मीद की जा रही थी कि भारत उचित और आनुपातिक तरीके से जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेगा. मुझे लगता है कि भारत सरकार और भारतीय रक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है कि पाकिस्तान में कोई भी सैन्य और नागरिक लक्ष्य न मारा जाए. उन्होंने केवल आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. जैसा कि रिपोर्ट आ रही हैं कि पाकिस्तान ने नागरिक आबादी को निशाना बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है. इसलिए मैंने स्थिति का जायजा लिया है और हम स्थिति के विकसित होने के साथ ही उससे निपट रहे हैं.
Operation sindoor Pakistan: J&K मुख्यमंत्री राहतकोष से फंड जारी करने के आदेश- उमर अब्दुल्ला
India Attack on Pakistan: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को आकस्मिक निधि तत्काल जारी करने का निर्देश दिया है. मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को आकस्मिक निधि तत्काल जारी करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, अधिकारियों को गलत सूचनाओं का मुकाबला करने और जनता से केवल सत्यापित स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह करने का निर्देश दिया गया है.
India Attack on Pakistan: महमूना जोया, जहां पैदा किए जाते हैं आतंकी, तबाह
Operation Sindoor Live: कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को संबोधिन में सियालकोट का महमूना जोया कैंप की तबाही के नजारे दिखाए. यह कैंप पाकिस्तान के अंदर 12-18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह हिजबुल मुजाहिदीन के सबसे बड़े शिविरों में से एक है. यह कठुआ, जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए नियंत्रण केंद्रों में से एक है. इसी शिविर में पठानकोट वायु सेना बेस कैंप पर हमले की योजना बनाई गई थी.
Operation Sindoor Live: 21 ठिकाने और 25 मिनट, पाकिस्तान की बर्बादी की कहानी- सेना ने दिखाया
India Attack on Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया. विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने सरकारी ब्रीफिंग के दौरान कहा. नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया. उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया खुफिया सूचनाओं और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में इन सुविधाओं की भूमिका के आधार पर किया गया था. उन्होंने कहा, ‘नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने और किसी भी नागरिक की जान को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए स्थानों का चयन किया गया था.’ हमला सुबह 1:05 बजे शुरू हुआ, 25 मिनट तक चला था.
India Attack on Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीसीएस और पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक
Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद दिल्ली में हलचल बढ़ी हुई हैं. एक तरफ सीसीएस की बैठक हो रही तो प्रधानमंत्री के आवास पर कैबिनेट की भी बैठक बुलाई गई है. यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली अहम बैठक है.
India Attack on Pakistan: विश्वसनीय जानकारी के बाद ही किया गया हमला- विंग कमांडर व्योमिका
Operation Sindoor Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि हमले विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए. खुफिया जानकारी को ध्यान में रखते हुए ही हमले का चयन किया गया, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे.
Operation Sindoor Live: जहां कसाब ट्रेन हुआ था, उस जगह को तबाह कर दिया
India Attack on Pakistan: सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, ‘किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया. अब तक पाकिस्तान में किसी नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सेना ने वीडियो में मुंद्रिके और पाकिस्तान और पीओजेके में स्थित अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमले दिखाए हैं. मुरीदके वहीं, जगह है जहां, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल अजमल कसाब और डेविड हेडली को ट्रेनिंग दी गई थी.
India Attack on Pakistan:पाकिस्तान ने वीडीयो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान में हमले के सारे सबूत दे दिए हैं
Operation Sindoor Live: भारतीय सेना और एयरफोर्स की ओर से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया कि पीओके और पाकिस्तान में कुल 9 जगहों पर कब, कैसे और कहां हमला किया. साथ ही उन्होंने हमले का वीडियो जारी करते हुए बाताया कि कैसे जैश और लश्कर के ठिकानों को तबाह किया गया.
Operation Sindoor Live: मुंबई हमले के बाद इतने बड़े स्तर पर नागरिक मारे गए- विक्रम मिस्री
India Attack on Pakistan: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक. ये मौतों की संख्या को 2008 के मुंबई हमलों के बाद से सबसे ज़्यादा नागरिक हताहतों की संख्या बताया. उन्होंने कहा कि इस हमले का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में सामाजिक स्थिति को बिगाड़ना था, जो प्रगति और विकास का गवाह बन रहा था. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना भी था.
India Attack on Pakistan: आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को उजागर- विदेश सचिव
Operation Sindoor Live: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ’25 अप्रैल को UNSC की मीडिया नोटिफिकेशन से टीआरएफ का संदर्भ हटाने के लिए पाकिस्तान के दबाव को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. पहलगाम आतंकवादी हमले ने आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को उजागर कर दिया है. आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने वाली हमारी खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि भारत पर और हमले हो सकते हैं, और उन्हें रोकना और उनसे निपटना दोनों ही जरूरी है.
सेना,एयरफोर्स और विदेश मंत्रालय का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहलगाम हमले को लेकर प्रेस ब्रिफिंग कर रहे हैं. इसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पहलगाम में आतंकवादी हमले में शामिल दोषियों के लिंक पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. पाकिस्तान सिर्फ दुनिया को गुमराह करता है. आतंकियों ने J&K की शांति को भंग करने के लिए पर्यटकों को निशाना बनाया.
Operation Sindoor Live: गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात
India Attack on Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन और लगातार गोलाबारी के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ डीजी, एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से फोन पर बात की. गृह मंत्री ने निर्देश दिए की सीमा के पास रहने वाले सिविलियन को सुरक्षित जगहों पर बकरों में शिफ्ट किया जाए. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.
India Attack on Pakistan: पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत की नारी शक्ति काफी हैं
Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जल्द ही सेना का प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है. आर्मी की ओर कर्नल सोफिया और एयरफोर्स की ओर से व्योमिका सिंह हमले की जानकारी देंगी.
Operation Sindoor Live: 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुना, शाह ने दी शाबाशी!
India Attack on Pakistan: भारत ने पहलगाम का बदला ले लिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया. सूत्रों के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुना है. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इधर, सेना की कार्रवाई के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘ हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है. #ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है. मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है. भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.’
India Attack on Pakistan: सीमावर्ती जिलों में पहुंचे एलजी सिन्हा, स्थिति का लिया जाएगा
Operation Sindoor Live: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में स्थिति का जायजा लिया. उपराज्यपाल ने कहा, ‘मैं स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा हूं और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. मैंने डीसी को संवेदनशील क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और भोजन, आवास, Medical और परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. हम हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.’
Operation Sindoor Live: भारत की कार्रवाई पर चीन ने क्या कहा
India Attack on Pakistan: चीन ने भारत की सैन्य कार्रवाई पर खेद जताया है. हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं. भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे. वे दोनों चीन के भी पड़ोसी हैं. चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है. हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने का आग्रह करते हैं जो स्थिति को और जटिल बना सकती है.