आज की ताजा खबर LIVE: प्रयागराज के चौराहों पर लगेंगी 26 नक्काशीदार मूर्तियां – TV9 Bharatvarsh

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों के एक समूह ने संभल में हुई हालिया हिंसा के खिलाफ सोमवार को अपना विरोध जताने और देश में सांप्रदायिक नफरत की कथित बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए एक मार्च निकाला.प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को दोपहर बाबे सर सैयद गेट तक मार्च किया और भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे देश में बढ़ते सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर संज्ञान लेने का आग्रह किया गया.
महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार आदिकालीन भारतीय संस्कृति की दिव्यता और अलौकिकता का दर्शन होगा. प्रयागराज मेला प्राधिकरण, शहर के विभिन्न चौराहों पर 26 नक्काशीदार मूर्तियां स्थापित करने जा रहा है.उपजिलाधिकारी (एसडीएम)- मेला अभिनव पाठक ने बताया कि शहर के 26 चौराहों पर अर्जुन, गरुड़, नंदी, ऐरावत और मां गंगा के साथ ही श्रवण कुमार की नक्काशीदार मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं. पौराणिक महत्व की ये मूर्तियां महाकुम्भ में आने वाले देशी विदेशी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी.
महाराष्ट्र में सीएम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच कुछ ही देर में एनसीपी नेता अजित पवार अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं. इससे पहले अजित पवार दिल्ली में प्रफुल्ल पटेल के आवास पर पहुंचे थे. उनके साथ एनसीपी सांसद सुनील तटकरे भी थे. यहां बैठक के बाद अजित पवार शाह से मिलने पहुंच रहे हैं.
ED के समन पर सोमवार को राजकुंद्रा पेश नहीं हुए, उन्हें पोर्नोग्राफी मामले में तलब किया गया था. राज कुंद्रा ने ED के सामने हाजिर होने के लिए समय मांगा है.
ED ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को समन भेज पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा है. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें 9 दिसंबर को बुलाया गया है. इसके अलावा ED ने एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ के 7 बैंक अकाउंट फ्रीज किए हैं और दो मोबाइल जब्त किए हैं.यह छापेमारी पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई थी.
अकाल तख्त की ओर से तन्खैया घोषित किए जाने के बाद सुखबीर सिंंह बादल को धार्मिक सजा दी गई है. कल से उन्हें 2 दिन के दिर दरबार साहिब गोल्डन टेंपर के घंटाघर के बाहर ड्यूटी करनी है. पैर में चोट होने के चलते वह व्हीलचेयर पर बैठकर सजा पूरी करेंगे. इस दौरान उनके गले में अकाल तख्त की ओर से पहनाई गई माफी की तख्ती और हाथ में बरछा रहेगा. इसके बाद2 दिन श्री केशगढ़ साहिब, 2 दिन श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, 2 दिन श्री मुक्तसर साहिब और 2 दिन श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवादारों वाला चोला पहनकर हाथ में बरछा लेकर ड्यूटी करेंगे.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माणाधीन साइट पर एक बड़ा हादसा हुआ जब साइट पर काम कर रही एक क्रेन में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड टीम ने कडी़ मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है न कोई घायल हुआ है.
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है किफिल्म साबरमती रिपोर्ट के जरिए सच्चाई सामने आई है. गोधरा की चर्चा सब करते हैं पर पोस्ट गोधरा किस साजिश के तहत आग लगाई गई उसकी चर्चा कोई नही करता, इस फिल्म ने सारे पर्दे खोल दिए. अब सच सामने आ गया है.
नेपाल सरकार ने चीन से दो करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता स्वीकार कर ली है. नेपाल के पीएम के.पी. शर्मा ओली ने चीन यात्रा से पहले ये ऐलान किया है. चौथी बार पीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद ओली की यह पहली चीन यात्रा है. सूचना एवं संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने रविवार को यह जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ जाएंगे. वह वहां पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम मुख्य तौर पर पुलिस विभाग से जुड़ा है. प्रधानमंत्री तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा को लेकर चंडीगढ़ में आ रहे हैं. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.
दक्षिणी गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान अचानक मची भगदड़ में 56 लोगों की मौत हो गई है. ये भगदड़ क्यों हुई इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई है. ये बैठक संसद के सुचारू कामकाज के लिए बुलाई गई है. उधर, देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर 13 और 14 दिसंबर को संसद में चर्चा हो सकती है. इसमें पीएम मोदी भी बोलेंगे.
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के लिए विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण पर्यवेक्षक बनाया है.
संसद के दोनों सदनों के आज फिर स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “इस बर्बादी के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए सरकार जिम्मेदार है. विपक्ष अडानी, मणिपुर, संभल, अजमेर, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर चर्चा चाहता है, लेकिन हमारे नोटिस का जिक्र तक नहीं किया जाता और हमारे नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता. आज संसद के पांचवें दिन सदन स्थगित कर दिया गया. हमने मांग की है कि सरकार संविधान के 75वें वर्ष पर दो दिवसीय चर्चा करे. सरकार ने हमारी मांग मान ली है, लेकिन कोई तारीख तय नहीं की गई है…अडानी का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण है. मेरे 20 साल के अनुभव में, यह पहली बार है जब मैं देख रहा हूं कि सरकार संसद को चलने नहीं देना चाहती.”
किसानों के दिल्ली कूच पर कांग्रेस ने कहा कि एक बार फिर किसान अपने खेतों को छोड़कर दिल्ली आने को मजबूर हुए हैं. मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसानों को बार-बार दिल्ली का रुख करना पड़ रहा है. लेकिन, मोदी सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है. सरकार उन्हें दिल्ली आने से रोकने को बैरिकेड लगवाने से लेकर कीलें तक बिछवा रही है.
उसने कहा कि भूमि अधिग्रहण के मुआवजे से लेकर फसलों के सही दाम तक किसानों की तमाम मांगें हैं. मोदी सरकार को रास्ते में बैरिकेड और कील बिछाने की जगह किसानों से बात करनी चाहिए. उनके मुद्दों को समझना और उसका हल निकालना चाहिए.
दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय में मुलाकात की.
महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की आज सभी बैठकें रद्द हो गई हैं. एकनाथ शिंदे के घर आज कुछ विधायक मिलने आने वाले थे. डॉक्टर की आराम की सलाह के कारण आज सभी बैठकें रद्द हुई हैं. शिंदे की तबीयत ठीक नहीं बताई जा रही है.
सुप्रीम कोर्ट परिसर में आग लग गई है. ये आग 11-12 कोर्ट के पास लगी है. बताया गया है कि आग ज्यादा नहीं थी. प्रतीक्षा कक्ष के पास लगी थी, जिसे बुझा लिया गया है.
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से रवाना हुआ. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आज हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करेगा. अजय राय ने कहा, “जितना संभव होगा हम आगे बढ़ेंगे. बाहर पुलिस है लेकिन हम संभल जरूर जाएंगे. जब प्रतिबंध हटेंगे, तब हम आगे बढ़ेंगे.”
दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर ED को नोटिस जारी किया है. दरअसल, मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. दिल्ली कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को तय की है.
महाराष्ट्र के लिए आज दोपहर बाद बीजेपी के पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा हो जाएगी. 4 दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. देवेंद्र फडनवीस सीएम के लिए सबसे आगे चल रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे संसद में साबरमती फिल्म देखेंगे. उनकी संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की बैठक चल रही है. इससे पहले इस बैठक में नड्डा भी मौजूद थे. बैठक में महाराष्ट्र समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा संभव है.
पश्चिम बंगाल कैश फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्ष वाली पीठ में सुनवाई टली है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पार्थ चटर्जी की जनकारी मांगी थी.
किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की तैयारियों पर पूर्वी दिल्ली DCP अपूर्वा गुप्ता ने कहा, “हमें अग्रिम जानकारी मिली थी कि कुछ किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है. अभी सदन भी चल रहा है तो फिलहाल उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है. हमने अपनी ओर से पुख्ता इंतजाम किए हैं हमारी कोशिश रहेगी की दिल्ली में कानून व्यवस्था बाधित ना हो, ट्रैफिक की समस्या ना आए और आम जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी ना आए. हम लगातार नोएडा पुलिस के संपर्क में हैं और जानकारी साझा कर रहे हैं. उनके साथ अच्छा समन्वय है.”
वाराणसी के ज्ञानवापी में वजूखाने के एएसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. 22 अक्टूबर को वादी राखी सिंह की तरफ से कोर्ट में 2023 की एएसआई रिपोर्ट दाखिल की गई थी. श्रृंगार गौरी केस की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर सिविल रिवीजन (सिविल पुनरीक्षण) याचिका दाखिल की गई है.
दिल्ली से सटे नोएडा में उत्तर प्रदेश के किसानों के आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू होने के कारण चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम देखा गया.
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Traffic congestion seen at Chilla Border as farmers from Uttar Pradesh are on a march towards Delhi starting today. pic.twitter.com/A5G9JuT1KM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 2, 2024
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, “गल्फ एयर की मैनचेस्टर जाने वाली उड़ान आखिरकार आज 4 बजकर 34 मिनट पर रवाना हुई, जिसमें फंसे हुए भारतीय यात्री तथा अन्य लोग सवार थे. दूतावास की टीम उड़ान के रवाना होने तक जमीन पर मौजूद थी.”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र बीजेपी की कोर कमिटी के साथ बैठक कर सकते हैं.
संसद के शीतकालीन सत्र में आज कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने अडानी मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया.
दिल्ली की हवा में सोमवार को थोड़ा सुधार देखा गया है. CPCB के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 273 है. वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI 300 के ऊपर है. आज आनंद विहार में 303, द्वारका सेक्टर 8 में 307, जहांगीरपुरी में 310, नेहरू नगर में 354, आरकेपुरम में 305 और शादीपुर में 319 AQI दर्ज किया गया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बिडेन के लिए क्षमादान पर हस्ताक्षर किए, जिन्हें इस महीने बंदूक अपराध और कर दोषसिद्धि के लिए सजा का सामना करना पड़ा. उनका दावा है कि उनके बेटे पर चुनिंदा और अनुचित तरीके से मुकदमा चलाया गया था.
President Joe Biden signed a pardon for his son Hunter Biden, who faced sentencing this month on gun crime and tax convictions; claims that his son (Hunter Biden) was selectively and unfairly prosecuted pic.twitter.com/mi8kcNDfjC
— ANI (@ANI) December 2, 2024
शुक्रवार को पश्चिमी तट पर हुए गोलीबारी हमले का वीडियो फुटेज प्रकाशित किया गया है, जिसमें आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं. यह घटना तब हुई जब हमास के एक आतंकवादी ने एरियल बस्ती के निकट एक नागरिक बस पर गोलीबारी की.फुटेज में गीताई अविसार जंक्शन पर हमला होते हुए दिखाया गया है, जिसमें बंदूकधारी एक बस स्टॉप पर बस पर गोलीबारी करता है और आईडीएफ सैनिक जवाबी गोलीबारी करते हैं. हमलावर को सुरक्षा बलों ने गोली मार दी.
दिल्ली: नारायणा इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या के मामले में डीसीपी वेस्ट दिल्ली विचित्र वीर ने कहा, ”कल शाम करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि एक पार्क में एक शख्स को चाकू मार दिया गया. अस्पताल पहुंचते ही शख्स की मौत हो गई. मृतक का नाम मनोज है, जो करीब 36 साल का है, जब वह पार्क से गुजर रहा था तो कुछ स्थानीय लड़कों ने उस पर हमला कर दिया. हमने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित परिवार ने कुछ और लोगों पर शक जताया है. जिसे देखते हुए आगे की जांच की जा रही है. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम इस मामले में शामिल पाए गए किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे.
#WATCH | Delhi: In the case of a man being stabbed to death in the Naraina area, DCP West Delhi Vichitra Veer said, “Yesterday evening around 8 pm we received information about a man being stabbed in a park… The man died on reaching the hospital. The deceased’s name is Manoj, pic.twitter.com/a5u0UUEYX3
— ANI (@ANI) December 1, 2024
उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर गहरा दबाव (चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का अवशेष) पिछले 6 घंटों के दौरान धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, एक दबाव में कमजोर हो गया और आज, 1 दिसंबर 2024 को 1730 बजे IST पर उसी क्षेत्र के पास केंद्रित हो गया. विल्लुपुरम से लगभग 20 किमी उत्तर पूर्व, 30 किमी पुडुचेरी के पश्चिम-उत्तरपश्चिम में, कुड्डालोर से लगभग 40 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में और चेन्नई से 120 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में. पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहेगा और अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर आंतरिक तमिलनाडु पर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में धीरे-धीरे कमजोर होगा: आईएमडी
Deep Depression (Remnant of Cyclonic StormFENGAL) over north coastal Tamil Nadu& Puducherry moved slowly west-northwestwards during past 06 hours, weakened into a depression and lay centred at 1730 hours IST of today, the 1st December 2024 over the same region near latitude pic.twitter.com/xnVGUf8KNE
— ANI (@ANI) December 1, 2024
दिल्ली के वजीरपुर फ्लाईओवर के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है. शाम के समय एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और भाग गई. घटना में बाइक सवार की मौत हो गई है. फिलहाल गाड़ी की पहचान की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस
A case of hit and run has come to light near Delhi’s Wazirpur flyover. During the evening hours, a car hit a bike rider and fled. The bike rider has died in the incident. At present, the vehicle is being identified and the case is being investigated: Delhi Police
— ANI (@ANI) December 1, 2024
भाजपा के विधायक शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और कई विधायक आज सुबह कोलकाता में 10 बजे पेट्रापोल सीमा पर धरना प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और इस्कॉन मठ के साधुओं पर हुए हमलों के विरोध में किया जाएगा.
किसानों ने दिल्ली में संसद घेराव का ऐलान किया है. किसान महामाया फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठे होकर दिल्ली कूच करेंगे. इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर जैसे चार गुना मुआवजे, भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ और 10% विकसित भूखंड जैसी मांगों को लागू करवाना है.
किसानों ने दिल्ली में संसद घेराव का ऐलान किया है. किसान महामाया फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठे होकर दिल्ली कूच करेंगे. इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर जैसे चार गुना मुआवजे, भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ और 10% विकसित भूखंड जैसी मांगों को लागू करवाना है. आज इंडिया गठबंधन के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक सुबह 10 बजे होगी. भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अटैक के विरोध में पेट्रापोल बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन करेंगे. अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सुबह 9 बजे संभल के लिए रवाना होगा. ज्ञानपाती में वजूखाने के एएसआई सर्वे को लेकर आज दोपहर दो बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. नीचे पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट्स
Published On – Dec 02,2024 12:06 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News