Feedback
दोबारा ब्लैकआउट के बाद एयरपोर्ट इलाके में लाइट्स बहाल की गई
अमृतसर में नहीं हुआ कोई धमाका- पुलिस कमिश्नर
भारत-पाकिस्तान से शांति की अपील, बेलारूस ने जारी किया बयान
अमृतसर में दोबारा किया गया ब्लैकआउट
सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
‘उन्होंने जैसे को तैसा किया है…’, भारत की स्ट्राइक पर बोले ट्रंप
हवाई हमले की सावधानियां बरती जा रही
Operation Sindoor Latest Updates: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके पर बड़ी एयर स्ट्राइक की. इस स्ट्राइक में पाकिस्तान के टेरर ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इस हमले में पाकिस्तान के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर के कई रिश्तेदारों को मार गिराया गया है. बताया जाता है कि उसके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन का काम उसके रिलेटिव्स ही देखते हैं.
मसलन, एयर स्ट्राइक में 9 लोकेशंस को निशाना बनाया गया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलीबारी चल रही है. एयर स्ट्राइक और आतंक पर भारत की चोट पर पल-पल की जानकारी के लिए बने रहिए आजतक के इसी लाइव पेज पर…
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी विस्तृत कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें और पल-पल के अपडेट के लिए यह पेज फॉलो करें.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने दूसरी रात भी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के करनाह इलाके में सीमा पार से गोलाबारी की. आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से लगतार गोलीबारी की जा रही है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.
अमृतसर में दोबारा ब्लैकआउट किए जाने के बाद एयरपोर्ट इलाके में लाइट्स बहाल कर दी गई है. (इनपुट- असीम बस्सी)
पंजाब के अमृतसर में देर रात कथित धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया. हालांकि, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा, “मैंने भी धमाकों की आवाज सुनी है, लेकिन हमने मौके पर जाकर जांच की और कुछ नहीं मिला. हमने सावधानी बरतते हुए ब्लैकआउट कर दिया है.”
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बेलारूस के विदेश मामलों के मंत्रालय ने बयान जारी किया है. बयान में कहा गया है, “बेलारूस भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंधों पर गहरी चिंता जता रहा है, जो हमारे देश के मित्र देश हैं. बेलारूस लगातार दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और बातचीत, वार्ता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों के माध्यम से राज्यों के बीच विवादों के निपटारे की वकालत करता है.”
अमृतसर डीपीआरओ का कहना है, “अमृतसर जिला प्रशासन ने पूरी सावधानी बरतते हुए फिर से ब्लैकआउट प्रक्रिया शुरू की है. कृपया घर पर रहें, घबराएं नहीं और अपने घरों के बाहर इकट्ठा न हों; बाहर की लाइटें बंद रखें.”
Punjab | Taking utmost caution, Amritsar district administration has again started the blackout process. Please stay at home, do not panic and do not gather outside your houses; keep the outside lights switched off: Amritsar DPRO
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने सिंगापुरी नागरिकों को जम्मू और कश्मीर, भारत और पाकिस्तान की गैर-आवश्यक यात्रा को स्थगित करने की सलाह दी है. मंत्रालय ने सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की भी सलाह दी. अथॉरिटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सिंगापुर निवासी जो वर्तमान में भारत और पाकिस्तान में हैं, उन्हें अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने चाहिए.
पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है, “यह बहुत भयानक है. मैं दोनों के साथ अच्छा व्यवहार करता हूं. मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं. मैं उन्हें इस पर काम करते हुए देखना चाहता हूं, मैं उन्हें इसे रोकते हुए देखना चाहता हूं. उम्मीद है कि अब वे इसे रोक सकते हैं. उन्होंने जैसे को तैसा किया है. हमारे दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं. अगर मैं कुछ मदद कर सकता हूं, तो मैं वहां जरूर रहूंगा.”
पाकिस्तान की तरफ से हवाई हमले की सावधानियां बरती जा रही है. बारामुल्ला में प्रशासन ने लोगों से अपने घरों की लाइटें बंद करने और यह सुनिश्चित करने के लिए घोषणा की है कि बाहर से कोई रोशनी दिखाई न दे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू