Cyclone Fengal: साइक्लोन फेंगल का लैंडफॉल हो गया. इसकी वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव हो गया और पेड़ उखड़ गए.
Cyclone Fengal News: चक्रवाती तूफान फेंगल ने रविवार तड़के करीब 2 बजे तमिलनाडु तट को कराईकल और महाबलीपुरम के बीच पार करते हुए लैंडफॉल पूरा कर लिया. आईएमडी ने बताया कि लैंडफॉल करने के बाद चक्रवाती तूफान फेंगाल के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होकर एक डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है. चक्रवात फेंगल के कारण चेन्नई और उसके आसपास के कई इलाके पानी में डूब गए. तेज हवाओं के कारण बैरिकेड्स और छतरियां उड़ गईं और भारी बारिश के कारण सड़क पर लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे. चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तैयारियों का जायजा लिया. चेन्नई एयरपोर्ट आज सुबह तक बंद रहा.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात फेंगल, जो उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी पर स्थिर था, अब 65-75 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जिसके साथ 85 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.
तमिलनाडु: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह 4.00 बजे से उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो गईं. चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण कल से सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है. इस क्षेत्र में उच्च ज्वार और भारी वर्षा सहित मौसम में बदलाव होने का अनुमान है. IMD के चक्रवात प्रभाग के प्रमुख आनंद दास ने कहा कि तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण तमिलनाडु समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट है. अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तैयारियों का जायजा लिया. लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चेन्नई आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुईं और अधिकारियों ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. चेन्नई एयरपोर्ट ने रविवार सुबह 4 बजे तक अपना सारा कामकाज बंद कर दिया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दक्षिणी तटीय और रायलसीमा क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है, जबकि आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के अनुसार, चक्रवात फेंगल के कारण दक्षिण तटीय और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. रविवार को प्रकाशम, एसपीएसआर-नेल्लोर, वाईएसआर कडप्पा, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के परिणामस्वरूप तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण शनिवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया. हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द हो गईं और सैकड़ों यात्री प्रभावित हुए. भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ और पूर्वानुमानित तेज हवाओं के मद्देनजर विमानन कंपनियों द्वारा व्यक्त की गईं सुरक्षा चिंताओं के बाद चेन्नई हवाई अड्डे का संचालन 30.11.2024 (आज) को 12:30 बजे से 19:00 बजे तक निलंबित रहेगा. हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ानों के बारे में अपनी संबंधित एयरलाइन से जानकारी लें.”
इंडिगो ने शाम 6.06 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चेन्नई में मौसम में सुधार नहीं हुआ है और शहर से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं. इंडिगो ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, “हम आपको जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं.”
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ ने पुडुचेरी के निकट दस्तक दे दी है और इसे तट को पूरी तरह पार करने में लगभग चार घंटे का समय लग सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालचंद्रन ने आंकड़ों का हवाला देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया 30 नवंबर को शाम करीब 5.30 बजे शुरू हुई. चक्रवात ने किस जगह दस्तक दी है, इस बारे में उन्होंने बताया कि यह ‘पुडुचेरी क्षेत्र’ के करीब है और पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग चार घंटे लग सकते हैं. वहीं, हालात को देखते हुए कल सुबह 4 बजे तक के लिए चेन्नई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.
चक्रवात ‘फेंगल’ के प्रभाव से शनिवार को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं. उन्नतीस नवंबर की रात को तटीय क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे लगातार तेज होती चली गई और कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया. चेन्नई हवाई अड्डे पर दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे तक विमानों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है. पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी पहुंचने की संभावना के बीच शनिवार सुबह यहां भारी बारिश हुई जिसके बाद जिला प्रशासन ने करीब 12 लाख निवासियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजकर उन्हें सतर्क रहने को कहा है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. कुलोथुंगन ने कहा, “हमने निचले इलाकों से लोगों को निकाला है और उनके लिए आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं. भोजन के पैकेट की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है.”
चक्रवाती तूफान फेंगल के शनिवार दोपहर पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.
चक्रवात फेंगल से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शनिवार को चेंगलपट्टू जिले के कलपक्कम के पास राहत शिविरों में भेजा जा रहा है.
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को चक्रवात फेंगल के प्रभाव पर लाइव अपडेट दिया, जिससे चेन्नई, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर जैसे जिलों में भारी बारिश हुई है. एक्स पर साझा किए गए एक मेसेज में, स्टालिन ने जमीन पर काम करने वाले वॉलंटियर्स के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार के प्रयास और एहतियाती कदम लागू हैं और वॉलंटियर्स को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा.
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात ‘फेंगल’ की वजह से लैंडस्लाइड का खतरा है, जिससे तेज हवाएं चलेंगी जो छोटे पेड़ों को उखाड़ सकती हैं और घरों, टेलीफोन लाइनों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण, चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक की आवाजाही पर असर पड़ा है और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. आईएमडी के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवात ‘फेंगल’ पहले पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और शाम तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने की उम्मीद है.
चेन्नई डिवीजन के पीआरओ ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण आई तेज हवाओं के चलते चेन्नई बीच और वेलाचेरी के बीच चलने वाली उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण खराब मौसम को देखते हुए मद्रास यूनिवर्सिटी ने रविवार को होने वाली अपनी डिस्टेंस मोड परीक्षाओं को टाल दिया है. परीक्षाएं अब 15 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी.
साइक्लोन फेंगल के कारण चेन्नई एयरपोर्ट को आज दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बंद किया गया. अभी इन इलाकों में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं.
तमिलनाडु में आज शाम चक्रवाती तूफान फेंगल के टकराने की आशंका है. इसके चलते चेन्नई आने-जाने वाली कई उड़ाने शुक्रवार को खराब मौसम के कारण प्रभावित रहीं. चेन्नई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई एयरलाइंस ने अपनी यात्रा योजनाओं पर एडवाइजरी और अपडेट जारी किए हैं. कई उड़ानें प्रभावित हैं.
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया. निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया. ऐसे ही कई अन्य इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए. सड़कें मुख्य रूप से सुनसान रहीं और विभिन्न स्थानों पर नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को तैनात किया गया है.
साइक्लोन फेंगल अब अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है. खराब मौसम के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली सभी उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है. चेन्नई एयरपोर्ट ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम में सुधार होते ही उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा.
पुडुचेरी और कांचीपुरम समेत तमिलनाडु के कई जिलों में शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. उधर, चक्रवाती तूफान फेंगाल के मद्देनजर पुडुचेरी मत्स्य विभाग ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने मछुआरों से समुद्र में न जाने का आग्रह किया है. साथ ही नुकसान से बचने के लिए अपनी नावों और उपकरणों को ऊंची जगहों पर ले जाने के निर्देश दिए हैं.
Cyclone Fengal News: चक्रवाती तूफान फेंगल ने रविवार तड़के करीब 2 बजे तमिलनाडु तट को कराईकल और महाबलीपुरम के बीच पार करते हुए लैंडफॉल पूरा कर लिया. आईएमडी ने बताया कि लैंडफॉल करने के बाद चक्रवाती तूफान फेंगाल के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होकर एक डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है. चक्रवात फेंगल के कारण चेन्नई और उसके आसपास के कई इलाके पानी में डूब गए. तेज हवाओं के कारण बैरिकेड्स और छतरियां उड़ गईं और भारी बारिश के कारण सड़क पर लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे. चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तैयारियों का जायजा लिया. चेन्नई एयरपोर्ट आज सुबह तक बंद रहा.
सर्दी में आदिवासी पीते हैं चावल की चाय, एक चुस्की से नस-नस में दौड़ेगी फुर्ती! बनाना बेहद आसान
बोधगया में 19वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक सूत्रपाठ शुरू, अमेरिकी राजदूत एरिक गरसेटी ने की विशेष प्रार्थना
कड़ाके की ठंड में बालों को बचाना है? इन 5 तेलों से होगा डैंड्रफ का खात्मा, बाल होंगे रस्सी जैसे मजबूत!
एक साथ चल रहे हैं कई लोन? कहीं फंस न कर्ज के जाल में, ऐसे करें मैनेज
यूपी में आखिर क्यों सुर्खियों है ये मिठाई, व्रत में भी कर सकते हैं सेवन, नोट करें पता
बस्ती के किसान का कमाल, केले की खेती के लिए अपनाया ये तरीका, लाखों में कमा रहा मुनाफा
50 वॉरशिप और सबमरीन, ड्रैगन से मदद… आखिर पाकिस्तानी नेवी ऐसा क्या कर रही कि नेवी चीफ हैरान
कैसे करें असली-नकली खोवा की पहचान?, एक्सपर्ट ने बताए खास उपाय
महाराष्ट्र का ये पार्क है सबसे बड़ा, यहां देखने को मिलेगा चाइनीज़, जापानी,मोरक्कन और मुगलई गार्डन
लाइव ब्लॉग
17 hours ago
13 hours ago
a day ago
2 days ago