Lucknow Crime: बिजनौर में फंदे से लटका मिला SDRF कर्मी का शव, बेड पर पड़ी मिली पत्नी की लाश | News Track… – Newstrack

बिजनौर में एसडीआरएफ कर्मी और पत्नी का मिला शव (न्यूजट्रैक)
Lucknow Crime: राजधानी के बिजनौर थानाक्षेत्र में मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ कर्मी अजय सिंह (27) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बेड पर पत्नी नीलम (23) का शव पड़ा हुआ था। आज सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो सहकर्मियों ने उन्हें फोन किया। कई बार कॉल करने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो साथी उन्हें देखने के लिए उनके किराए के आवास पर पहुंचे। यहां उनका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जबकि उनकी पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की तफ्तीश की जा रही है।
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News