Parliament Winter Session LIVE: संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, बोले- इनका फोन बैंकिंग का तरीका अलग, बैंक… – News18 हिंदी

Live
Parliament Winter Session LIVE: संसद में आज शीतकालीन सत्र शुरू हो गया. आज संसद में कामकाज शांति के साथ शुरू हुआ. हालांकि कुछ नारेबाजी भी हुई, लेकिन वह मामूली थी.
Parliament Winter Session LIVE: संसद में शीतकालीन चर्चा जारी है. कल तक विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा मचाया था. लेकिन आज संसद में शत्र शांति के साथ शुरू हुआ. ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि कल संविधान पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष में सहमति बन गई थी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सोमवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक में संसद में टकराव को समाप्त करने पर दोनों पक्षों ने हामी भरी थी.
लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही अपने सूचीबद्ध एजेंडा आइटम पर चर्चा होने की उम्मीद है. हालांकि, टीएमसी द्वारा विपक्ष की संयुक्त रणनीति का पालन करने से इनकार करने के कारण इंडिया ब्लॉक के भीतर आंतरिक खींचतान जारी है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा कि सभी दलों ने मंगलवार से संसद को काम करने देने पर सहमति जताई है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब दोनों सदन सुचारू रूप से काम करेंगे.
यह तब हुआ जब भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और विपक्षी दलों ने संविधान पर चर्चा के लिए तारीखों की घोषणा के साथ एक सप्ताह के गतिरोध को तोड़ने के लिए सोमवार (2 दिसंबर) को एक समझौता किया, जो इसके 75वें वर्ष को चिह्नित करेगा.
रिजिजू ने आगे कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नियमों के अनुरूप कोई भी मुद्दा उठाया जा सकता है, जबकि उन्होंने पार्टियों से सुचारू कामकाज की अनुमति देने का अनुरोध किया है. सूत्रों ने कहा कि विपक्ष संभल हिंसा और मणिपुर अशांति को उठा सकता है. इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में हुई घटनाओं को उठाना चाहती है.
संबित पात्रा ने कहा कि आज फोन बैंकिंग का जमाना है. मगर इनका फोन बैंकिंग का तरीका ये था कि फोन उठाकर के इनके नेता बोलते थे कि लोन दे दो, वापस आएगा कि नहीं ये नहीं देखना है. फोन बैंकिंग का ये नतीजा है. उन्होंने 1971 का नगरवाला केस का जिक्र किया. उन्होंने बताया गया कि किसी ने इंदिरा गांधी के नाम से फोन किया था और एक बैंक की ब्रांच को कहा था 60 लाख रुपये दे दो. बैंक से निकालकर पैसे नगरवाला को दे दिया गया. उन्होंने कहा कि इंदिरा जी का नाम तो नहीं है पर क्लीन चिट भी नहीं मिली. ये बैंकिंग सिस्टम का सबसे बड़ा घोटाला है. बाद में इंदिरा गांधी का नाम हटाने का आदेश दिया गया.
लोकसभा में भारत-चीन संबंधों पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि दोनों पक्षों को एलएसी का सख्ती से पालन करना चाहिए. हाल के घटनाक्रम जो निरंतर कूटनीतिक जुड़ाव को दर्शाते हैं, ने भारत-चीन संबंधों को कुछ सुधार की दिशा में आगे बढ़ाया है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को लोकसभा में भारत-चीन संबंधों पर चर्चा की और कहा कि “चीन की कार्रवाई के कारण गलवान में झड़प हुई. भारत-चीन संबंध 2020 से असामान्य हैं, जब चीनी कार्रवाइयों के कारण सीमा क्षेत्रों में शांति भंग हुई.”
विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को चीन संबंधों पर लोकसभा को संबोधित किया. जयशंकर ने कहा शांति बहाल की तमाम कोशिशें लगातार जारी हैं. गलवान झड़प के बाद दोनों देशों की सेना आमने सामने थीं. LAC पर अब हालात सामान्य हैं.
TMC के सुदीप बंदोपाध्याय लोकसभा ने बोला है कि बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से शांति सेना तुरंत भेजनी चाहिए. जो भी केंद्र सरकार फैसला लेगी हमारी पश्चिम बंगाल साथ खड़ी रहेगी.
संसद में महिला सांसदों के साथ नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की बैठक हो रही है. लोकसभा में प्रियंका गांधी को सीट नंबर 517 अलॉट हुई. शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी अपने नेताओं के साथ अलग से मीटिंग कर रहे है. बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर वावनकुले सभी नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे है. ये सीट आगे से चौथी पंक्ति में होगी. मतलब राहुल गांधी की सीट के पीछे चौथी लाइन में.
संसद में अखिलेश यादव ने कहा संभल हिंसा एक साजिश है. एक पक्ष के सुने बिना सर्वे किया गया. ये नहीं जानते हैं कि खोदेंगे तो देश का सौहार्द बिगड़ जाएगा. संभल में बार-बार खुदाई की बात की जा रही है. माहौल बिगाड़ने में पुलिस भी जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि खोदोगे को देश का भाईचारा खो दोगे.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज शून्यकाल के दौरान संसद में बोलने के लिए खड़े हुए. इस दौरान उन्होंने ओम बिरला से कहा कि आपके कमिटमेंट का मैं कायल हूं. बता दें अखिलेश संभल हिंसा को लेकर सदन में चर्चा करने की मांग कर रहे थे.
प्रियंका गांधी आज पहली बार लोकसभा में बोल सकती हैं. जीरो आवर में प्रियंका जनहित के मुद्दे उठा सकती हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वह केरल के भी किसी मुद्दे पर बात कर सकती हैं.
सोमवार को सरकार-विपक्ष के बीच आम सहमति बनने के बाद संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया. कल ओम बिरला ने सर्वदलिय बैठक बुलाई थी जिसमें संसद चलाने की आम सहमति बनी थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया और सांसदों ने वॉकआउट कर दिया.
संसद का शीतकालीन सत्र आज शुरू हो गया है. विपक्ष ने संभल हिंसा को लेकर लोकसभा में नारेबाजी की. विपक्ष ने पहले कहा था कि वे सदन की सुचारू कार्यवाही में भाग लेंगे. लोकसभा में मंत्री गिरीराज सिंह जब बोल रहे थे उसी दौरान विपक्ष ने नारेबाजी की.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद का चलना देश के लिए बहुत जरूरी है और ऐसा न होना देश के साथ-साथ विपक्ष के लिए भी नुकसानदेह है. उन्होंने कहा कि सरकार बहुमत होने के बावजूद बिना चर्चा के विधेयकों को पारित नहीं करना चाहती. उन्होंने कहा कि विपक्ष के कई सांसद यह महसूस कर रहे हैं कि संसद को बाधित करना देश और उनके हित में नहीं है.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, “जिस दिन से संसद सत्र शुरू हुआ है, समाजवादी पार्टी ने संभल की घटना का मुद्दा उठाने की कोशिश की है. सदन नहीं चला, लेकिन हमारी मांग अब भी वही है – हम संभल की घटना पर अपनी बात सदन में रखना चाहते हैं. वहां के अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं – मानो वे भाजपा के कार्यकर्ता हों… संभल की घटना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है, ताकि लोगों को दूसरे मुद्दों से भटकाया जा सके. जो लोग हर जगह खुदाई करना चाहते हैं – एक दिन वे देश की सौहार्द्रता और भाईचारे को खो देंगे…”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सोमवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक में संसद में टकराव को समाप्त करने पर दोनों पक्षों ने हामी भरी. लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही अपने सूचीबद्ध एजेंडा आइटम पर चर्चा होने की उम्मीद है.
संसद में शीतकालीन चर्चा जारी है. कल तक विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा मचाया. लेकिन आज संभावना है कि विपक्ष संसद में हंगामा नहीं करेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि संविधान पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष में सहमति बन गई है.
Parliament Winter Session LIVE: संसद में शीतकालीन चर्चा जारी है. कल तक विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा मचाया था. लेकिन आज संसद में शत्र शांति के साथ शुरू हुआ. ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि कल संविधान पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष में सहमति बन गई थी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सोमवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक में संसद में टकराव को समाप्त करने पर दोनों पक्षों ने हामी भरी थी.
लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही अपने सूचीबद्ध एजेंडा आइटम पर चर्चा होने की उम्मीद है. हालांकि, टीएमसी द्वारा विपक्ष की संयुक्त रणनीति का पालन करने से इनकार करने के कारण इंडिया ब्लॉक के भीतर आंतरिक खींचतान जारी है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा कि सभी दलों ने मंगलवार से संसद को काम करने देने पर सहमति जताई है, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब दोनों सदन सुचारू रूप से काम करेंगे.
यह तब हुआ जब भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और विपक्षी दलों ने संविधान पर चर्चा के लिए तारीखों की घोषणा के साथ एक सप्ताह के गतिरोध को तोड़ने के लिए सोमवार (2 दिसंबर) को एक समझौता किया, जो इसके 75वें वर्ष को चिह्नित करेगा.
रिजिजू ने आगे कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नियमों के अनुरूप कोई भी मुद्दा उठाया जा सकता है, जबकि उन्होंने पार्टियों से सुचारू कामकाज की अनुमति देने का अनुरोध किया है. सूत्रों ने कहा कि विपक्ष संभल हिंसा और मणिपुर अशांति को उठा सकता है. इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में हुई घटनाओं को उठाना चाहती है.

शनिवार के दिन चुपचाप कर लें ये 5 टोटके, रुके हुए कार्य होंगे पूरे, आर्थिक समस्याओं से भी मिलेगी मुक्ति
किसानों का ब्रह्मास्त्र है ये मशीन! गेहूं की खेती करने से होगा बंपर मुनाफा, टाइम के साथ बीज-डीजल की भी होगी बचत
बिरयानी छोड़िए, अब लोगों की जुबान पर चढ़ रहा शावरमा का स्वाद! टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
घर में लगाएं ये 5 प्रजाति के पौधे, दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन, मेहनत कम और खूबसूरती जबरदस्त
बंजर जमीन में लगाएं ये पौधा, 30 वर्षों तक होती रहेगी पैसों की बारिश, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
कोई मांगता दिखा भीख, किसी ने कंगाली में गुजारे दिन, बेहद दर्दनाक है इन 6 सितारों की REAL STORY
मुंबई की इस दुकान से बॉलीवुड सेलेब्रिटी खरीदते है कपड़े, गोविन्दा लेकर कुमार सानू पहुंचते है यहां
महाकुंभ से पहले यूपी की खटारा बसों की हुई निलामी, अब आरामदायक होगा यात्रियों का सफर, चलेंगी नई बसें
घर में मां-बाप रिसीव नहीं कर पाते WhatsApp पर वीडियो काॅल? चेंज करने कहें ये Settings, स्टेप-बाय-स्टेप जानें तरीका
लाइव ब्लॉग
a day ago
a day ago

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News