Feedback
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हत्या, पशु चोरी और गोकशी के कई मामलों में वांछित एक शातिर बदमाश को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को काफी वक्त से उस अपराधी की तलाश थी. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने यह एनकाउंटर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में किया. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि मुठभेड़ के दौरान 48 साल के तस्लीम कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है. एनकाउंटर में उसके पैर में चोट लग गई और बाद में उसे इलाज के लिए किच्छा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने कहा कि आरोपी तस्लीम शहर के कुरैशी मोहल्ला का निवासी है. आरोपी के पास से 20 किलो मांस से भरा एक बैग और एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई है.
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आगे बताया कि तस्लीम कुरैशी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हत्या, भैंस चोरी और गोकशी के कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
एसएसपी के मुताबिक, एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम कुरैशी मोहल्ला पहुंची. जहां आरोपी को मोटरसाइकिल पर सवार पाया गया. उसकी बाइक पर एक बैग लटका हुआ था. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा. पुलिस टीम ने उसका पीछा किया. फिर वो आम के एक बगीचे में घुस गया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उसी बगीचे में मुठभेड़ हुई, जिसमें तस्लीम के पैर में चोट लग गई. उन्होंने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी. पुलिस वाहन की जांच कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू