Feedback
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 8 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि रौनक 29 नवंबर से लापता था.
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस बच्चे को ढूंढ रही थी. 2 दिसंबर को घर के पीछे एक बोरे में बच्चे का शव बरामद हुआ. शव पर कई चोटों के निशान थे, जिससे पुलिस को हत्या का शक हुआ. यह घटना नयापुरा गांव की है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक बच्चे की मां का अपने देवर के साथ प्रेम संबंध थे. बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.
मां और चाचा ने की 8 साल के मासूम की हत्या
मासूम किसी को बता ना दे, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अतुल शर्मा ने बताया कि डर के कारण मां और चाचा ने मिलकर रौनक की हत्या कर दी और शव को घर की छत पर छुपा दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि बच्चे की हत्या उसी दिन की गई थी जब वह लापता हुआ था.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने बताया कि चाचा भानु ने बच्चे के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को तीन दिन तक छुपाकर रखा और सबके सामने रोने का नाटक किया, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू