Covid-19 Cases in India: केरल और दिल्ली के अलावा गुजरात में भी बढ़ें कोरोना के मामले, पिछले एक हफ्ते में आए 76 नए केस – Jansatta

Today Covid-19 Cases in India, Corona News in Hindi: साल 2020 और 2021 में भारत समेत दुनिया में हाहाकार मचाने वाला वायरस कोविड-19 एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। सिंगापुर और हांगकांग में अपनी छाप छोड़ने के बाद भारत में भी तेजी से एक बार फिर पांव पसार रहा है। इसी बीच जानकारी मिली है कि देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 हजार से पार पहुंच गई है। इसमें केरल राज्य में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या 430 है। हालांकि सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 104 पहुंच गई हैं। यूपी में 15 एक्टिव केस हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 12 और तमिलनाडु में 69 केस सामने आए हैं।
कोरोनावायरस से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
पिछले एक हफ्ते में गुजरात में कोरोनावायरस के 76 नए केस सामने आए हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 83 हो गी है।
देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामलों के साथ अब मौतें भी सामने आने लगी हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में 21 साल के कोविड मरीज की मौत हो गई। बताया गया कि उसे छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ठाणे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने इस बारे में जानकारी दी है।

इंदौर में कोविड-19 के दो और मरीज मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बीएस सैत्या ने संवाददाताओं को बताया कि शहर की 72 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सैत्या ने कहा कि संक्रमितों में शामिल बुजुर्ग महिला गोवा से हाल ही में इंदौर लौटी है। CMHO ने बताया कि दोनों संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं और उन्हें उनके घर में आईसोलेशन पर रखा गया है।
अरुणाचल प्रदेश में 4, छत्तीसगढ़ में एक, गोवा में एक, हरियाणा में 9, मध्य प्रदेश में 2, पुदुचेरी में 9, राजस्थान में 13 और तेलंगाना में 1 कोविड-19 के एक्टिव मामले सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और अगर मामले बढ़ते हैं तो अस्पतालों में पूरी व्यवस्थाएं हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे पास कोविड-19 मामलों का विवरण है। हमारे अस्पतालों में सभी सुविधाएं हैं। हमने एक परामर्श भी जारी किया है। हमने स्थिति का विश्लेषण किया है और कोई घबराने वाली स्थिति नहीं है।’’
कर्नाटक में कोविड-19 से कुल 47 एक्टिव मरीजों की संख्या है।
बिहार के पटना में 31 वर्षीय युवक में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण की ताजा लहर में यह बिहार का पहला मामला है। मरीज का निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उसका राज्य से बाहर की यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 209 एक्टिव केस वर्तमान समय में हैं।
तमिलनाडु में एक्टिव केसों की संख्या 69 हो गई हैं।
दिल्ली में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 104 है।
देशभर में कुल मरीजों की संख्या 1009 हो गई हैं। ये संख्या तेजी से बढ़ रही है।
केरल में सबसे ज्यादा कोविड के 430 केस सामने आए हैं।
पीटीआई के अनुसार 19 मई तक भारत में कोविड-19 के कुल 257 केस थे।
कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की मौत मुंबई में हो चुकी हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News