पटना. लालू यादव के भतीजे नागेंद्र यादव न्यूज 18 इंडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव ने जो फैसला लिया है वो जल्दबाजी में फैसला लिया है उनको सोचना चाहिए और हकीकत पता करना चाहिए. ये तेज प्रताप यादव का हनी ट्रैप किया गया है तेज प्रताप सीधे आदमी है उनके माइंड को हाईजैक किया गया. उनको बरगलाया गया है. ये पोस्ट पाने का ओर पैसा कमाने के लिए उपयोग किया गया, षड्यंत्र किया गया है. आकाश के परिवार के लोग के बारे में पता कीजिये. हम को जब पता चला था तो हम गए थे बात करने और बोले भी ये ठीक नही कर रहे हो. तेजप्रताप यादव सीधे आदमी है दिल के साफ है. जो फेसबुक पर पोस्ट किया गया ये क्या तेजप्रताप ने नहीं किया है ..? आकाश के यहां के लोगों ने किया है.
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड की फोटो सामने आने के बाद लालू परिवार के साथ-साथ बिहार के सियासी गलियारे में खलबली मची हुई है. लोगों के मन में बार-बार यह सवाल आ रहा है कि तेजप्रताप यादव अब क्या करेंगे? वहीं अब तेजप्रताप यादव केस में एक और नया एंगल जुड़ गया है. दरअसल अब तेजप्रताप की एक और गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गयी है, जिनका नाम निशु सिन्हा बताया जा रहा है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एक ट्वीट भी किया था. जीतनराम मांझी ने कहा था- कहीं ऐसा तो नहीं है कि किसी “सिन्हा” के चक्कर में लालू परिवार अनुष्का यादव की ज़िंदगी भी बर्बाद करवा दे?
वहीं इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- तेज प्रताप का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है. यह कार्रवाई तेज प्रताप की एक विवादास्पद फेसबुक पोस्ट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिश्ते का दावा किया था. वहीं तेजप्रताप-अनुष्का की इस लव स्टोरी पर सियासी दलों की प्रतिक्रिया के साथ-साथ नए अपडेट भी सामने आ रहे हैं.
तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने के लालू यादव के फैसले पर जेडीयू और बीजेपी ने लालू के फैसले पर सवाल उठाए हैं. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे “लालू परिवार की पुरानी आदत” करार देते हुए कहा कि पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना RJD की रणनीति है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, “लालू और तेजस्वी ने किसी को नहीं छोड़ा, अब अपने बेटे को बेदखल कर नाटक कर रहे हैं.” वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें ऐसी चीजें न तो पसंद हैं और न बर्दाश्त. हम बिहार के लिए समर्पित हैं. तेज प्रताप का निजी जीवन उनकी अपनी जिम्मेदारी है.” तेजस्वी ने इस मामले से दूरी बनाए रखने की कोशिश की है.
सवाल उठ रहा है कि तेज प्रताप अब क्या करेंगे? कुछ विश्लेषकों का मानना है कि वे नई पार्टी बना सकते हैं या किसी अन्य दल से गठजोड़ कर सकते हैं. 2019 में तेज प्रताप ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाने की घोषणा की थी, क्या अब वे फिर बगावत करेंगे? दरअसल बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है. ऐसे में तेज प्रताप यादव हाथ पर हाथ धरे तो नहीं बैंठेंगे. सूत्रों का कहना है कि लालू यादव के लाल और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताव यादव एक बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं. राजद के दरवाजे बंद होने के बाद वह अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.
सूत्रों का कहना है कि तेज प्रताप यादव की चुप्पी इस बात का इशारा कर रही है कि वह कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं. वह अपनी अलग सियासी ताकत खड़ी करने की तैयारी में हैं. इसके लिए वह दो नामों पर विचार कर रहे हैं. एक नाम होगा डीएसएस यानी धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ और दूसरा सीजेपी यानी छात्र जनशक्ति परिषद. जी हां, अगर तेज प्रताप अपनी अलग पार्टी बनाते हैं तो इन दोनों नामों में से एक पर विचार करेंगे. इसकी वजह भी है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने आरएसएस के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ बनाया था. जबकि यूथ ऑर्गनाइजेशन के लिए छात्र शक्ति परिषद का गठन किया था.
तेजप्रत यादव और निशु सिन्हा के बीच कथित रिश्ते को लेकर एक चैट ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. इस चैट में अनुष्का और अंजलि की बातचीत का जिक्र है, जिसमें तेजप्रताप के निजी जीवन के कई राज खुलते नजर आते हैं. इस चैट की बातचीत में तेजप्रताप यादव और निशु सिन्हा को पति-पत्नी बताया जा रहा है. वायरल चैट के मुताबिक, तेजप्रताप का निशु सिन्हा नाम की महिला से रिश्ता है. अनुष्का ने दावा किया कि दोनों मालदीव गए थे. यह खुलासा तब हुआ, जब तेजप्रताप ने अनुष्का के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया.
तेजप्रताप यादव और निशु सिन्हा के बीच कथित रिश्ते को लेकर एक चैट ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. इस चैट में अनुष्का और अंजलि की बातचीत का जिक्र है, जिसमें तेजप्रताप के निजी जीवन के कई राज खुलते नजर आते हैं. इस चैट की बातचीत में तेजप्रताप यादव और निशु सिन्हा को पति-पत्नी बताया जा रहा है.
तेजप्रताप और मेरे मामले में पूरा परिवार दोषी है. आज सब बात की जानकारी मीडिया से मिल रही है. दूसरी शादी की बात भी मीडिया से पता चली है. जब पहले से शादी थी तो मेरी जिंदगी पूरा परिवार क्यों खराब किया. ऐश्वर्या राय ने इस मामले में कानून का सहारा लेने की बात कही.
ऐश्वर्या राय ने कहा- हम ये पूछना चाहते हैं की जब इन लोगों को पता था की ऐसी बात है. फिर मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की. ये लोग सब मिले हुए हैं. राबड़ी जी गयी होंगी कल और कहा होगा की चुप रहो अभी. अभी इलेक्शन की बात है इसलिए ऐसा ड्रामा रचे हैं. हमको मीडिया के जरिये पता चला. हमको जो इनफार्मेशन मिलता है ये मीडिया से मिलता है. हमको तो डाइवोर्स की जानकारी भी मीडिया से मिला. उनका सामाजिक न्याय कहाँ था जब हमको मारा गया पीटा गया.?
तेजप्रताप यादव और अनुष्का सिंह केस में ऐश्वर्या राय ने इस मामले पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और अपनी भावनाओं को सार्वजनिक किया है. ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी मीडिया से मिली. मैं बहुत दुखी हूं. पूरा परिवार से तेजप्राप यादव के साथ है. ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव सामाजिक न्याय की बात कहकर ड्रामा कर रहे हैं. ऐश्वर्या ने कहा कि मुझे जब मारा-पीटा गया था तब लालू यादव का सामाजिक न्याय कहां था?
अनुष्का यादव का परिवार पटना के लंगरटोली में रहता है. अनुष्का के पिता का नाम मनोज यादव है. यह भी जानकारी मिली है कि अनुष्का, आरजेडी छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष रहे आकाश यादव की बहन हैं. तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि यह अनुष्का यादव हैं और वे एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं और प्यार करते हैं. उन्होंने कहा कि वे 12 साल से एक रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप के इस पोस्ट के बाद लालू यादव ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकालने का ऐलान कर दिया.
तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट ने तेज प्रताप को ऐश्वर्या के खिलाफ किसी प्रकार की घरेलू हिंसा करने से मना किया था. अभी तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का केस खत्म भी नहीं हुआ था कि तेज प्रताप और अनुष्का यादव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. अब देखना यह होगा कि तेजप्रताप-अनुष्का की लव स्टोरी सामने आने के बाद तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में क्या असर पड़ता है.
तेज प्रताप यादव के वर्तमान ठिकाने के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है. हाल की खबरों के अनुसार, वह 17 से 23 मई 2025 तक मालदीव की यात्रा पर थे, जिसके लिए उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से अनुमति मिली थी. इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे समुद्र तट पर ध्यान करते दिखे. 24 मई को उनके फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ एक विवादास्पद पोस्ट वायरल हुई, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया. तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हुआ था. 25 मई को लालू प्रसाद यादव ने उन्हें RJD और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया. इसके बाद से उनके ठिकाने को लेकर कोई स्पष्ट अपडेट नहीं मिला है. कुछ X पोस्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स में अटकलें हैं कि वह पटना में हो सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई.
बीजेपी ने तेज प्रताप और लालू परिवार पर तीखा हमला बोला. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने ट्वीट कर कहा, “लालू परिवार का ड्रामा खत्म नहीं होता. तेज प्रताप की हरकतें RJD की साख को डुबो रही हैं.” JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी तंज कसते हुए कहा, “जब ऐश्वर्या राय को घर से निकाला गया, तब लालू का ज़मीर कहां था?” बीजेपी ने इसे RJD की आंतरिक कलह और नैतिक पतन के रूप में पेश किया.
लालू यादव के भतीजे नागेंद्र यादव न्यूज 18 इंडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव ने जो फैसला लिया है वो जल्दबाजी में फैसला लिया है उनको सोचना चाहिए और हकीकत पता करना चाहिए. ये तेज प्रताप यादव का हनी ट्रैप किया गया है तेज प्रताप सीधे आदमी है उनके माइंड को हाईजैक किया गया. उनको बरगलाया गया है. ये पोस्ट पाने का ओर पैसा कमाने के लिए उपयोग किया गया, षड्यंत्र किया गया है. आकाश के परिवार के लोग के बारे में पता कीजिये. हम को जब पता चला था तो हम गए थे बात करने और बोले भी ये ठीक नही कर रहे हो. तेजप्रताप यादव सीधे आदमी है दिल के साफ है. जो फेसबुक पर पोस्ट किया गया ये क्या तेजप्रताप ने नहीं किया है ..? आकाश के यहां के लोगों ने किया है.
तेजप्रताप यादव मामले में विवाद तब और गहरा गया जब अनुष्का यादव के साथ-साथ निशु सिन्हा नाम की एक अन्य महिला का नाम भी सामने आया. X पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि तेज प्रताप मालदीव में निशु सिन्हा के साथ थे, और उनकी कथित चैट्स लीक हो गईं। एक यूजर ने ट्वीट किया, “आरोप है कि तेज प्रताप निशु सिन्हा के साथ मालदीव घूमने गए थे. यहीं से सारा मामला बिगड़ना शुरू हुआ.” हालांकि, न्यूज़ 18 इन चैट्स की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
तेजप्रताप यादव मामले को लेकर जेडीयू की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आयी है. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव आज तेजप्रताप यादव को नैतिकता के आधार पर पार्टी से निकालने की बात कह रहे हैं तो यह नैतिकता उस समय कहां गयी थी, जब ऐश्वर्या के साथ उनके परिवार के लोगों ने अत्याचार किया था. यह चुनावी साल है इसलिए लालू यादव नैतिकता की दुहाई दे रहे हैं. बाकी यह तेजप्रताप यादव और उनके परिवार का निजी मामला है इसमें हमलोग बहुत कुछ नहीं कहना चाहते हैं.
Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव की मालदीव यात्रा और अनुष्का यादव के कथित चैट्स ने बिहार में कई सवालों को जन्म दे दिया है. चैट्स पर नजर डाले तो पता चलता है कि तेजप्रताप यादव अनुष्का के साथ नहीं किसी और के साथ मालदीव गए थे. इसको लेकर बीजेपी नेता निखिल आनंद ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कई चैट शेयर किए गए हैं. आप भी पढ़ें यह वायरल चैट. हालांकि न्यूज़18 इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता है.
पटना. लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से 6 साल के लिए बेदखल कर दिया है. इस पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि यह सिर्फ दिखावा है और कुछ नहीं। बाकी यह उनका व्यक्तिगत और पारिवारिक मामला है, इस पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा. अगर इस तरह की बातें होती हैं तो पहले से उन्हें जानकारी होनी चाहिए। पार्टी और परिवार से निकालना मात्र दिखावा है. तेज प्रताप यादव की विधायकी के सवाल पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि सदस्यता रद्द नहीं की जा सकती है. सदस्यता तब ही रद्द की जा सकती है जब कोई पार्टी के खिलाफ काम करे. व्यक्तिगत मामले के चलते सदस्यता रद्द नहीं की जा सकती.
Tej Pratap Yadav News: नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव तेज प्रताप यादव पर कार्रवाई करके सिर्फ दिखावा कर रहे हैं. अगर सच में हिम्मत है तो विधानसभा में लिखित में दीजिये तेज प्रताप के खिलाफ. लालू यादव, यह बताईये कि संपत्ति के वारिस कितने हैं? आप सिर्फ तेजस्वी यादव को प्रमोट करने के लिये ये सब कर रहे हैं. लालू जी, ऐश्वर्या के समय, जिनके पिता चंद्रिका राय हमारे पार्टी के नेता थे, उस समय आप खामोश क्यों थे?
Tej Pratap Yadav News: तेजप्रताप यादव पिछले 2 विधानसभा चुनाव लगातार विधायक रहे हैं. 2015 में तेज प्रताप यादव बिहार की महुआ विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे. इसके बाद नीतीश कुमार सरकार में वो स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्री बने. 2020 में उन्होंने हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और वो दूसरी बार विधायक चुने गए. 2022 में जब आरजेडी और जेडीयू में दोबारा गठबंधन हुआ तब नीतीश कुमार सरकार में तेज प्रताप यादव दोबारा पर्यावरण मंत्री बने.
तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव केस में लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर तेजप्रताप यादव को आरजेडी से निकाले जाने की घोषणा कर दी है. ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि आरजेडी से निकाले जाने के बाद क्या तेज प्रताप यादव की विधायकी भी चली जाएगी? क्या लालू यादव ऐसा कुछ करेंगे? क्या तेज प्रताप यादव विधानसभा के सदस्य आगे भी रहेंगे? राजनीतिक जानकारों के अनुसार फिलहाल तेजप्रताप यादव की सदस्यता रद्द नहीं होगी और विधायक बने रहेंगे, बशर्ते वह किसी और पार्टी में शामिल न हो. दरअसल विधानसभा की सदस्यता दल-बदल कानून के तहत खत्म होती है. ऐसे में चुनावी साल में फिलहाल तो तेजप्रताप यादव की सदस्यता तो जाती नहीं दिख रही है.
साधु यादव ने बताया कि लालू यादव ने एक कायस्थ समाज की लड़की को बुलाकर 5 करोड़ रुपये दिए थे और दिल्ली के CP में एक फ्लैट भी दिलवाया था. उन्होंने कहा कि यह सब काफी समय से चल रहा है। साधु यादव ने आगे कहा कि पटना की एक और लड़की तेज प्रताप यादव के साथ संबंध में है. उन्होंने दावा किया कि इसी लड़की के कारण ऐश्वर्या का तलाक हुआ.
Tej Pratap Yadav News: तेजप्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद, लालू यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. वहीं इसी बीच तेजप्रताप के मामा साधु यादव ने उनको लेकर बड़ा खुलासा किया है. साधु यादव ने तेजप्रताप पर कई लड़कियों से संबंध होने के आरोप लगाए हैं. साधु यादव ने यह भी खुलासा किया कि लालू यादव ने एक लड़की को 5 करोड़ रुपये दिए थे.