महाराष्ट्र लाइव ब्रेकिंग
27 May 2025 09:53 AM (IST)
मुंबई में पति हत्या के आरोप में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार
मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में एक महिला सुमैया शेख (26) और उसके प्रेमी जब्बार शेख को उसके पति इस्माइल शेख (36) की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि देर रात तक चली बहस के बाद दोनों ने उस पर कई बार चाकू से वार किया। महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
27 May 2025 09:05 AM (IST)
मुंबई में आज भी भारी बारिश की संभावना, बीएमसी ने जारी किए पिछले दो दिन के आंकड़े
मुंबई शहर में आज भी सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। बीएमसी ने बताया कि 26 मई सुबह 8 बजे से 27 मई सुबह 8 बजे तक शहर में- 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्वी उपनगर – 63 मिमी, पश्चिमी उपनगर – 72 मिमी दर्ज की गई।
27 May 2025 08:54 AM (IST)
मुंबई में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव
मुंबई में भारी बारिश के बाद खार के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। नेशनल कॉलेज के पास स्वामी विवेकानंद रोड भी पानी भर गया है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Waterlogging witnessed in parts of Khar following heavy rainfall.
(Visuals from Swami Vivekananda Road near National College) pic.twitter.com/yqn0w2eChF
— ANI (@ANI) May 27, 2025
27 May 2025 08:07 AM (IST)
लीज पर ली जाने वाली 5,150 इलेक्ट्रिक बसों का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने निर्देश दिया है कि लीज पर ली जाने वाली 5,150 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार कंपनी- ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक निष्क्रिय साबित हुई है। इसलिए एसटी महामंडल द्वारा इस कंपनी के साथ किया गया टेंडर कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की कार्रवाई की जानी चाहिए। संबंधित कंपनी को 22 मई तक 1,000 बसों की आपूर्ति के लिए संशोधित टाइम टेबल दिया गया था, लेकिन इस अवधि के भीतर कंपनी एक भी बस की आपूर्ति नहीं कर सकी।
27 May 2025 07:40 AM (IST)
उरण में बारिश से घरों को हुआ नुकसान, विधायक बालदी ने दी सहायता राशि
भारी बारिश के कारण रायगड जिले की उरण तहसील में बाढ़ जैसी स्थिति है। इस बारिश की वजह से कलंबुसरे गांव में खपरैल और पतरे वाले घरों को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके बारे में जानकारी मिलने पर उरण के विधायक महेश बालदी ने तत्काल उक्त घरों का निरीक्षण किया और जिन घरों को अधिक नुकसान पहुंचा है, उन्हें तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। वहीं तहसीलदार उद्धव कदम और पिरकोन के तलाठी पिरकर तात्या, कलंबुसरे के तलाठी सुभाष पवार और उनकी टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।
27 May 2025 07:35 AM (IST)
मंत्री शिरसाट के बेटे पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट बेटे सिद्धांत पर पुत्रवधू जान्हवी ने मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, धोखाधड़ी, धमकी व दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। जान्हवी ने सिद्धांत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
Maharashtra Breaking News Updates: केंद्रीय गृहमंत्री आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इधर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट के बेटे पर दजेह उत्पीड़न का आरोप लगा है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…