लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
27 May 2025 12:13 PM (IST)
हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि इकोनॉमी में जापान को भी छोड़कर हम आगे निकल गए। जब हम छठे से पांचवे नंबर पर आए, तो पूरे देश में अलग ही जोश था। क्योंकि, हमने अपने ऊपर 250 सालों से राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया था। अब तीन नंबर पर आने का दबाव है। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी में तीसरे नंबर पर आने में भी देश ज्यादा इंतजार नहीं करेगा। अगर कोई इंतजार करने को कहेगा तो पीछे से आवाज आएगी मोदी है तो मुमकिन है। इसलिए हमारा लक्ष्य एक ही है कि देश का विकास हो। इसमें कोई समझौता नहीं होगा, हमें भारत का झंडा पूरी दुनिया में लहराना है।
27 May 2025 11:07 AM (IST)
AAP नेता नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज
AAP नेता और पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मकोका मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान की नियमित जमानत याचिका राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान की जमानत याचिका का विरोध किया।
27 May 2025 10:55 AM (IST)
पीएम का रोड शो शुरू, सीएम पटेल भी साथ में मौजूद
पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर में 2 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं। इस रोड शो में उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी नजर आ रहे हैं। यहां हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद पीएम मोदी महात्मा मंदिर के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
27 May 2025 10:39 AM (IST)
अमृतसर में मजीठा रोड बाईपास के पास बम धमाके में एक की मौत
पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा रोड बाईपास के पास मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले के दोनों बाजू कलाइयों से उपर तक धमाके साथ उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
27 May 2025 10:32 AM (IST)
हमारे पीएम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा: AAP सांसद
डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य AAP सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “…हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। व्यापार और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते…हम शांति चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान को भी वैसा ही व्यवहार करना होगा…”
27 May 2025 09:46 AM (IST)
आंतकवाद घिनौना कैंसर, दुनिया से खत्म करना जरूरी: कतर में बोले मनीष तिवारी
कतर के दोहा में NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि “भारत कई विभिन्न धर्मों, समुदायों, भाषाओं का एक बहुत ही उत्कृष्ट मिश्रण है और यह जो हमारी संस्कृति और विरासत है, इसमें हमने हमेशा शांति से जीना और अपने पड़ोसियों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया है। हमारा पश्चिमी पड़ोसी पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकवाद प्रोत्साहित करता रहा है। भारत ने बहुत ही संयम और सहनशीलता के साथ इस चीज को रोकने का प्रयास किया है लेकिन भारत के प्रयासों के बावजूद पाकिस्तान के मंसूबे खत्म नहीं हुए। आंतकवाद का कोई धर्म नहीं होता, आंतकवाद एक घिनौना कैंसर है, जिसको पूरी दुनिया से अलग करना, उसको नेस्तनाबूद करना जरूरी है इसलिए हम पूरी दुनिया में यह संदेश लेकर जा रहे हैं।”
27 May 2025 08:44 AM (IST)
राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत पर आज आएगा फैसला
राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी कोर्ट में दर्ज शिकायत में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में याचिकाकर्ता की मेंटिबिलिटी पर बहस हुई। फाइल धारा 223 BNSS की दलील में कई दलील पेश की। जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कोर्ट आज यानी 27 मई को फैसला सुनाएगी।
27 May 2025 08:07 AM (IST)
पंचकूला में 7 लोगों ने किया सुसाइड
हरियाणा के पंचकूला से सोमवार देर रात बुराड़ी जैसा सुसाइड कांड सामने आया है। सभी लोग घर के बाहर खड़ी कार में दर्द से तड़प रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 6 लोगों की सेक्टर 26 के निजी अस्पताल और एक की सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।
27 May 2025 07:00 AM (IST)
गुजरात में भारी बारिश
सूरत, गुजरात के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई।
#WATCH सूरत, गुजरात: शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/8nzNrMVtat
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2025
27 May 2025 06:35 AM (IST)
भारत में विशेष समुदाय के खिलाफ विद्रोह पैदा करने का प्रयास: शशि थरूर
गुयाना संसद के अध्यक्ष मंजूर नादिर के साथ एक बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, हमारे देश ने हाल के हफ्तों में यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उन्हें सीमा पार करने, हमारे निर्दोष लोगों को मारने और बिना किसी दंड के वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह स्पष्ट रूप से धार्मिक प्रोफाइलिंग के माध्यम से शेष भारत में एक विशेष समुदाय के खिलाफ विद्रोह पैदा करने का प्रयास था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन आज गांधीनगर पहुंचे हैं, यहां वो रोड शो कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के आखिरी दिन नांदेड़ पहुंचेंगे।