Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा कथित तौर पर आधी रात में महिलाओं को पीटने वाले मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एसएसपी से बात की है. तेजस्वी ने इस मामले में सरकार और प्रशासन को घेरा है.
Trending Photos
Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर के देवरिया कांड की आग अब पटना तक पहुंच चुकी है. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एसएसपी से फोन पर बात की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं. तेजस्वी अभी बिहार से बाहर कोलकाता में हैं. उनकी पत्नी ने मंगलवार (27 मई) को एक बेटे को जन्म दिया है. उम्मीद है कि पटना वापस लौटते ही नेता प्रतिपक्ष मुजफ्फरपुर जाएं और पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करें. बता दें कि मुजफ्फरपुर पुलिस पर आधी रात में महिलाओं के घर में घुसकर उनकी बेरहमी से पिटाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं. घटना देवरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव की है. जैसे ही घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर एक्स पर पोस्ट कर सरकार और प्रशासन को घेरा. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
एक पीड़िता ने मीडिया को बताया कि रात एक बजे पुलिस घर की दीवार फांदकर अंदर घुसी और छत पर सो रही महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया. हाथ, पैर, पीठ कहीं नहीं छोड़ा. अब बैठा नहीं जाता. वहीं दूसरी पीड़िता का कहना है कि मैं मुजफ्फरपुर से लौटी थी, तभी 50 पुलिसवाले घर में घुस आए. हमें खेत में ले जाने की धमकी दी, मंगलसूत्र छीन लिया. एक अन्य महिला ने कहा कि पुलिसवालों ने नशे में धुत होकर 10 हजार रुपये और गहने लूट लिए. दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की. हालांकि, एसपी ने पुलिस की पिटाई की बात से साफ तौर पर इनकार किया है.
ये भी पढ़ें- गोदरेज शोरूम के मालिक लड़ना चाहते थे मेयर का चुनाव, भाई सहित गोली मारकर हत्या
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.