UP: झांसी-ग्वालियर हाइवे पर अज्ञात भारी वाहन ने कार को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौके पर मौत – आज तक

Feedback
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यह हादसा झांसी-ग्वालियर हाइवे पर स्थित सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला इलाके में हुआ. कार में सवार मामा-भांजे की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, मृतकों में मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेवड़ा नगर पालिका के क्लर्क वसंत मांझी का बेटा आशीष मांझी और उसका भांजा दिनेश शामिल हैं. 26 वर्षीय आशीष बीएड की पढ़ाई कर रहा था. मामा राजेन्द्र ने बताया कि आशीष अपने भांजे दिनेश के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने झांसी आया था. दोनों झांसी से दतिया लौट रहे थे.
सड़क हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत 
राहगीरों ने जब एक्सीडेंट की हालत देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला. उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर खड़ी कार के अंदर गिट्टी भरी मिली. इससे आशंका जताई जा रही है कि कार की टक्कर किसी गिट्टी से भरे वाहन से हुई होगी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News