Auraiya News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी | News Track in Hindi – Newstrack

auraiya news
Auraiya News: जनपद के दिवियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निमाझीना में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय सुषमा देवी के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब सुषमा के पति जुगल किशोर किसी रिश्तेदार के यहां गए हुए थे और उनका बेटा तथा बेटी ननिहाल गए हुए थे। इस दौरान सुषमा घर में अकेली थीं।
घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोस में रहने वाली मृतका की ननद को शक हुआ, जिसके बाद वह घर में देखने गई। अंदर का नजारा देखकर वह स्तब्ध रह गई। सुषमा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस दृश्य को देखकर ननद ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पति जुगल किशोर और बच्चे भी घर पहुंच गए। मौके पर पहुंची दिवियापुर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।
परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सुषमा की मानसिक स्थिति तथा पारिवारिक हालात की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है। गांव में इस घटना को लेकर शोक की लहर है और लोग सुषमा की असमय मृत्यु को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News