Entertainment News Updates: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से क्लैश होने वाला है। जहां काजोल की फिल्म ‘मां’ को 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर चर्चा हैं, जो कि एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसे भी सेम डे को रिलीज किया जा रहा है। सोनाक्षी ने पोस्टर शेयर करके इसकी रिलीज का ऐलान किया है। ऐसे में देखना होगा कि दोनों में से बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारता है। इसके साथ ही 27 जून, 2025 को ही साउथ की फिल्म ‘कनप्पा’ भी रिलीज होगी, जो कि प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल और विष्णु मांचू जैसे स्टार्स से सजी है।
रणवीर सिंह को लेकर पिछले दिनों से काफी चर्चा है कि वो ‘शक्तिमान’ पर बन रही फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी ओर से इस मामले पर सफाई दी गई है। उनकी टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर कर जानकारी दी। इसमें लिखा, ‘रणवीर सिंह को लेकर कुछ समय से चर्चा है कि वो शक्तिमान को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह इन दिनों आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म में बिजी हैं। इसके बाद उनके पास डॉन 3 है।’
राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘भूल चूक माफ’ 23 मई को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म की कमाई ठीक-ठाक हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फिल्म ने बुधवार को 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, हालांकि ये कलेक्शन सोमवार और मंगलवार की कमाई से कम था। फिल्म ने अपने पहले शनिवार और शुक्रवार को कुल 9.5 करोड़ रुपये और 7 करोड़ रुपये कमाए।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40.5 करोड़ रुपये है। मंगलवार को, इसने रोशन एंड्रयूज की पुलिस थ्रिलर ‘देवा’, जिसमें शाहिद कपूर (33.97 करोड़ रुपये) मुख्य भूमिका में थे, की लाइफटाइम कमाई को पहले ही पार कर लिया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। बुधवार को 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, इसने अब एस शंकर की एक्शन ड्रामा ‘गेम चेंजर’ के हिंदी डब वर्जन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसमें राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे, जिसने भारत में 37.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ।
‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘हाउसुफल 5’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन ही इसका ट्रेलर जारी किया गया था। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच अब सौंदर्या शर्मा ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। फिल्म से उनका गाना ‘लाल परी’ जारी किया गया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपने डांस मूव्स और बोल्ड अदाओं से बवाल मचा दिया है। देखिए वीडियो…
https://www.instagram.com/p/DKPbF8_pEpL/
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से क्लैश होने वाला है। जहां काजोल की फिल्म ‘मां’ को 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर चर्चा हैं, जो कि एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसे भी सेम डे को रिलीज किया जा रहा है। सोनाक्षी ने पोस्टर शेयर करके इसकी रिलीज का ऐलान किया है। ऐसे में देखना होगा कि दोनों में से बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारता है। इसके साथ ही 27 जून, 2025 को ही साउथ की फिल्म ‘कनप्पा’ भी रिलीज होगी, जो कि प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल और विष्णु मांचू जैसे स्टार्स से सजी है।
https://www.instagram.com/p/DKPmyNNpgto/
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि 6 महीने पहले ही पहले बच्चे को जन्म दिया है। पढ़िए एक्ट्रेस का रिएक्शन।
काजोल की फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर आज रिलीज गया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने बेटी नीसा के डेब्यू को लेकर चुप्पी तोड़ी है। कहा कि उनका अभी कोई इंटरेस्ट नहीं है। पढ़िए पूरी खबर।
रणवीर सिंह को लेकर पिछले दिनों से काफी चर्चा है कि वो ‘शक्तिमान’ पर बन रही फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी ओर से इस मामले पर सफाई दी गई है। उनकी टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर कर जानकारी दी। इसमें लिखा, ‘रणवीर सिंह को लेकर कुछ समय से चर्चा है कि वो शक्तिमान को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह इन दिनों आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म में बिजी हैं। इसके बाद उनके पास डॉन 3 है।’
यशराज फिल्म्स इस शुक्रवार, 30 मई को रिलीज करेगा ‘सैयारा’ का टीज़र, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और यह 18 जुलाई, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
काजोल की फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और काफी दमदार है। ये काजोल का अब तक का सबसे दमदार अवतार माना जा रहा है, जो उन्होंने जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स की पौराणिक हॉरर फिल्म ‘मां’ के साथ दिखाया है।
https://www.youtube.com/watch?v=lVvMbXiJjko
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का गाना ‘सिर आंखों पर’ रिलीज हो चुका है। गाने के बोल और इसकी कहानी काफी अच्छी है। फिल्म 20 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है।
https://www.instagram.com/reel/DKOdfxSy5JA/?igsh=MXUzcnpzZHYwdGszag%3D%3D
‘भूल चुक माफ’ 23 मई को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म की कमाई ठीक-ठाक हुई थी और ये बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फिल्म ने बुधवार को 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, हालांकि ये कलेक्शन सोमवार और मंगलवार की कमाई से कम था। फिल्म ने अपने पहले शनिवार और शुक्रवार को कुल 9.5 करोड़ रुपये और 7 करोड़ रुपये कमाए।