शख्स ने ली सर्दी-जुकाम की छुट्टी, लेकिन हिल स्टेशन की मस्ती ने खोल दी पोल, बॉस का रिएक्शन हुआ वायरल! – News18 Hindi

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. इस चक्कर में कई लोग रातों-रात पॉपुलर हो जाते हैं. लेकिन कई बार मामला उल्टा पड़ जाता है. ऐसी ही एक अजीब घटना एक शख्स के साथ हुई. इस शख्स ने अपने ऑफिस से पेट की बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लिया. लेकिन असल में उसे घूमने जाना था. लीव अप्रूव होने के तुरंत बाद वो कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशन कोडगु (Coorg) में छुट्टियां मनाने चला गया. वहां पर इस शख्स ने जमकर मस्ती की और डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. लोग इसे देखकर न केवल हैरान हुए बल्कि खूब हंसे भी. लेकिन इस वायरल वीडियो की वजह से उसकी पोल खुल गई. यह वीडियो उसके बॉस तक भी पहुंच गया. कर्मचारी ने खुद रेडिट पर इस घटना का जिक्र किया है.

रेडिट पर शख्स ने लिखा है कि पिछले महीने मैंने कुर्ग की यात्रा के लिए शुक्रवार की छुट्टी ली थी. मैंने अपने मैनेजर से झूठ बोला और कहा कि मेरा पेट खराब है. इस दौरान शख्स वहां पर होमस्टे में रुका, जहां पर जमकर मस्ती करते हुए डांस किया. लेकिन किसी ने उसके डांस करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो को 13 हजार से ज्यादा बार देखा गया. यह वायरल वीडियो मेरे मैनेजर के पास भी पहुंच गया. ऐसे में मैनेजर ने तुरंत उस वीडियो को कर्मचारी को भेजा और मजाकिया अंदाज में लिखा, “आशा है तुम्हारा पेट अब ठीक हो गया होगा!” शख्स ने रेडिट पर आगे लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि मैं अभी भी नौकरी पर हूं. लेकिन इस घटना के बाद से कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) नहीं मिला.
Pretended to be on sick leave & got caughtbyu/gogifromtapusena inantiLinkedIn

वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी ने माना कि उसने छुट्टी के लिए झूठ बोला था. लेकिन अब उसका बॉस उस पर भरोसा नहीं करता. लोगों ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स किए. कई यूजर्स ने कहा कि यह कहानी ऑफिस की हकीकत को बयां करती है, जहां कर्मचारी छुट्टियों के बहाने ऑफिस से दूर रहना चाहते हैं. कुछ ने इसे एक सीख भी बताया कि काम से बहाने बनाना कितना गलत हो सकता है. इस घटना ने सोशल मीडिया पर “sick leave fraud” पर एक नई चर्चा छेड़ दी है. बता दें कि दक्षिण भारत में कूर्ग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है. यहां बहुत से लोग छुट्टियां मनाने आते हैं. इस कर्मचारी ने भी अपनी छुट्टियां यहीं बिताईं और उसका डांस वीडियो इसी जगह के एक होमस्टे में शूट किया गया था.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News