हिंदी पत्रकारिता दिवस के 199 साल पूरे: लालगंज में पत्रकारिता की दशा और भविष्य पर चर्चा, नारद को बताया पहला … – Dainik Bhaskar

मिर्जापुर के लालगंज तहसील सभागार में 199वें हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरौध पत्रकार समिति की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में पत्रकारिता की दशा, दिशा और भविष्य पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्य वक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश त्रिपाठी ने देवर्षि नारद को प्रथम पत्रकार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान के अनिश्चित समय में भी सूचना का महत्व कम नहीं हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रदत्त त्रिपाठी ने आधुनिक समय की विकृतियों को सुधारने में सूचना की भूमिका को रेखांकित किया।
विशिष्ट अतिथि धनेश्वर गौतम ने सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी को आम जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पांडेय और उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सामाजिक एकता में सूचना के महत्व को स्वीकारा।
वरिष्ठ अधिवक्ता केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि आज पूरे विश्व की जानकारी हमारी मुट्ठी में समा गई है। कार्यक्रम का संचालन श्याम मोहन उपाध्याय ने किया। राकेश तिवारी ने स्वागत किया और श्रीचंद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में प्रद्युम्न कुमार दुबे, चंद्र त्रिपाठी द्वितीय, श्यामधर पांडेय, राजेंद्र मौर्य, नित्यानंद मौर्य, राजमणि गौतम, दिलीप कुमार दुबे, रविंद्र कुमार, राजेश सिंह, विजय सिंह और लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष अनूप पांडेय सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News