Entertainment LIVE: Miss World 2025 में लाइव परफॉर्मेंस देंगी जैकलिन फर्नांडीस, ईशान खट्टर भी करेंगे परफॉर्म – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment LIVE: मनोरंजन जगत की ताजा और चटपटी खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का लाइव ब्लॉग लेकर आए गए हैं। आज की शुरुआत  साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ करते हैं, जिनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दूसरी ओर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आरजे महवश ने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जबकि सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपडेट दिया है कि वह अपनी 6 एल्बम की मालकिन बन गई हैं। इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे  ही अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म देकर लाइमलाइट में आने वाले सनोज मिश्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। बता दें कि सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार 30 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई की जिसके बाद सनोज मिश्रा को जमानत दे दी गई। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि ऐसे झूठे आरोपों का बढ़ता चलन समाज के लिए चिंता का विषय है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का नया सॉन्ग ‘द फूगड़ी डांस’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में नाना पाटेकर अपने अनोखे अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें वह खुद तो डांस कर रहे हैं। साथ में अन्य स्टारकास्ट को भी डांस करवा रहे हैं। वहीं गाने के लिरिक्स में पिछली सीरीज के गाने के कुछ-कुछ शब्दों का इस्तेमाल होते हुए सुना जा सकता है। जैसे कि ‘पापा जाग जाएगा’ का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज हो रही है।
https://www.instagram.com/p/DKTs7pTIqF2/
एकता कपूर का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। अब खबर है कि एक्ट्रेस और मंत्री स्मृति ईरानी ने दूसरे सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, शो का पोस्टर शूट हो चुका है। जून के पहले हफ्ते में इसे रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ उसी तारीख से शुरू होगा जिस दिन से इसका पहला सीजन साल 2000 में रिलीज हुआ था। यानी कि यह शो भी 3 जुलाई से दस्तक दे सकता है। शो में स्मृति ईरानी के अलावा अमर उपाध्याय नजर आएंगे। 
https://www.instagram.com/p/DKSG6ZGi06I/

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की दीवानियत का अंदाजा उस वक्त लगाया जा सकता है, जब उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है। बीते दिन 30 मई को सुपरस्टार की 010 की फिल्म खलेजा फिर रिलीज हुई। इस दौरान महेश बाबू का एक फैन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित एक थिएटर में असली सांप लेकर पहुंच गया। पहले दर्शकों को लगा कि वह हाथ में नकली सांप लिए हुए है। जब सांप हिलने लगा तो दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, फिल्म के एक सीन में महेश बाबू नकली सांप लिए रेगिस्तान में चलते नजर आए थे। फैन ने उस सीन को रीक्रिएट करने की कोशिश की।

Actor #maheshbabu mass fans, celebrates the #khalejarerelease in Telugu States, by throwing paper cuttings in theatres.A crazy Mahesh Babu fan took fandom to a wild level on #khalej4k re-release.In a viral video a crazy fan was holding a snake inside the fully packed theatre,… pic.twitter.com/dJAir9PwPS
गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार में साउथ सुपरस्टार एसजे सूर्या को उनकी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग किरदार का अवॉर्ड मिला था। उस वक्त सुपरस्टार नानी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। उनके बधाई मैसेज पर सूर्या ने उनका आभार व्यक्त किया। अब दो दिन बाद सूर्या अपने मैसेज से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए नानी से माफी मांगी और लिखा, ‘डियर नेचुरल स्टार @NameisNani सर… माफ करिए शूटिंग के बीच मैंने ट्वीट किया जो उचित नहीं था। सिर्फ धन्यवाद सर निश्चित रूप से पर्याप्त नहीं है। आपके और डायरेक्टर विवेक सर के सपोर्ट के बिना शूटिंग से इस ट्वीट तक वह आउटपुट संभव नहीं था।’ यहां देखें एसजे सूर्या का पूरा मैसेज…

Dear Natural 🌟@NameisNani sir … sorry in between the shoot I tweeted so it was not a proper tweet “just thank you sir 🥰🙏🙏🙏”won’t be enough for sure …. without U & director vivek sir support from shoot to this tweet that output not possible…. U r not only Hero on screen ,… https://t.co/FmAHC6c9hc
मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज हैदराबाद में होने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस लाइव परफॉर्मेंस देंगी। उनके अलावा ईशान खट्टर भी लाइव परफॉर्म करेंगे। इस प्रतियोगिता को आज शाम 6:30 बजे से सोनी लिव पर देख सकेंगे। इसके अलावा यह शो www.watchmissworld.com पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर मुख्य अतिथि होंगी। वही सोनू सूद जज पैनल का हिस्सा होंगे।
https://www.instagram.com/p/DKSRx75z99S/
72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का आज 31 मई को ग्रैंड फिनाले है, जो हैदराबाद के हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में होगा। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अगर वह जीतती हैं तो उन्हें 1770 चमचमाते हीरों से जड़ा क्राउन पहनाया जाएगा। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस वर्ल्ड के क्राउन में 175.49 कैरेट के नीलम जड़े हुए हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सफेद सोने से बने इस क्राउन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है।
https://www.instagram.com/p/DKMZl1oOAVa/
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त हो चुका है। यह फिल्म कमाई के मामले में भले ही बॉक्स ऑफिस पर जद्दोजहद कर रही हो लेकिन ऑफिशियल तौर पर ‘भूल चूक माफ’ इस साल 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 47.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ‘भूल चूक माफ’ से पहले सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर छावा का नाम है। इसके बाद रेड 2, स्काई फोर्स, सिकंदर, केसरी चैप्टर: 2 और आखिरी में जाट का नाम है।
https://www.instagram.com/p/DJrCRpHsiVJ/
हॉलीवुड एक्ट्रेस इवैंजलीन लिली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे का लुक पूरी तरह से बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की नाक और होंठ पर गहरे और गंभीर घाव हैं। इसके अलावा टांके भी लगे हुए हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं। इवैंजलीन ने बताया है कि वह समुद्र तट पर बेहोश हो गई थीं और मुंह के बल एक चट्टान से टकरा गई थीं। इस वजह से उनके चेहरे पर काफी चोटें आ गई हैं।
https://www.instagram.com/p/DKRUuPkRedw/?hl=en&img_index=1

सिंगर अदनान सामी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा, ‘मुंबई एयरपोर्ट पर प्रणाम सेवा इंडिया में सबसे अकुशल, लापरवाही और आलसी सेवा बन गई है। उन्हें अपने कस्टमर की बिल्कुल परवाह नहीं है। भयानक! इतने भयानक एक्सपीरियंस। शर्मनाक।’ बता दें कि एयरपोर्ट पर प्रणाम सेवा यात्रियों को सहज फील कराना है। ये सेवा ट्रैवल प्रोसेस को आसान बनाने के लिए VIP प्रोटोकॉल के साथ गतिशीलता सहायता और बैगेज हैंडलिंग देना भी है। अदनान सामी ने साफ तौर पर नहीं बताया है कि उन्हें किस चीज से निराशा हुई है।

Pranaam service at Mumbai airport has become the most inefficient, careless & lazy as hell service in all of India! They couldn’t care a damn for their clients!! Awful!! So many horrible experiences. Shameful. @CSMIA_Official needs to take serious note & pull Pranaam’s socks up-… pic.twitter.com/pEsoWStueK
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग लाइफ’ के एक इवेंट में कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है। उनके इस बयान पर शुरू हुआ विवाद अभी तक नहीं थमा है। एक ओर एक्टर ने अपने इस बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। दूसरी ओर कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने कमल हासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तक एक्टर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक में उनकी सभी फिल्मों पर ‘प्रतिबंध’ लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, अगर कन्नड़ और कर्नाटक की जमीन और पानी के खिलाफ बोलेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमल हासन को माफी मांगनी होगी।
बिग बॉस ओटीटी फेम पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने ट्विन्स को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है। जाहिर है कि कपल ने इसी साल के फरवरी महीने में फैंस को बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अब कपल के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- सिंगर Millind Gaba के घर आईं डबल खुशियां, पत्नी Pria Beniwal ने ट्विन्स को दिया जन्म
एक्टर करण टैकर अब टीवी से निकलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपना नाम कमा चुके हैं। ANI के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर में उन्हें किसी से नफरत नहीं मिली है। करण कहते हैं, ‘इंडस्ट्री में मेरा बहुत खुले दिल से वेलकम किया गया है। क्या बाहरी लोगों के लिए ऐसा मुमकिन है? बेशक… ये हमारी बिरादरी या इंडस्ट्री नहीं है। बहुत सारे दरवाजे खटखटाने पड़ते हैं।’ करण आगे कहते हैं कि आप फिल्म स्टार्स से कॉम्पिटीशन नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास बहुत कुछ है। उनका अपना स्ट्रगल हो सकता है लेकिन उन्हें निश्चित रूप से बहुत कुछ मिलता है। यहां सुनें करण टैकर का पूरा इंटरव्यू।

#watch | Speaking on newcomers and outsiders coming to the industry and challenges before them, actor Karan Tacker says, "…I have been very lucky that I have never gotten any hate in my career. I have been welcomed with very open arms…Is it difficult for outsiders to make it?… pic.twitter.com/GpxlaWU752
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रवि छाबड़िया ने डायरेक्ट किया है।
https://www.instagram.com/p/DJHYusqpsiZ/?img_index=1
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। ऑडियो से ‘निकल दूंगी’ संवाद में बदलाव किया गया है। इसके अलावा ‘आइटम’ और ‘हराम’ जैसे कुछ शब्दों को बदलवाया गया है। साथ ही फिल्म से कामुक दृश्यों और कुछ संवादों में बदलाव किया गया है।
https://www.instagram.com/p/DJ_XL3hNu2E/
आरजे महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस बीच उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट में महवश ने लिखा, ‘जरूरी ये नहीं कि आप जानते हैं कि आपने किसी के साथ गलत नहीं किया। आप हमेशा अपने इरादों के साथ शुद्ध रहे हैं। आपको याद है कि आपको भगवान के पास जाना है। अपने नैतिकता के हिसाब से जिएं। बाकी जो लोग कहते हैं, वो सब शोर है। इसे रद्द करें।’

सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि स्कूटर ब्राउन से अपनी पहली 6 एल्बमों के मास्टर रिकॉर्ड की मालकिन बन गई हैं। सिंगर ने एक्स पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह सभी एल्बम को दिखाते हुए जमीन पर बैठी हैं। इस पोस्ट के साथ टेलर ने कैप्शन दिया, ‘तुम मेरे साथ हो।’ इसके साथ में उन्होंने कलरफुल हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

You belong with me.💚💛💜❤️🩵🖤Letter on my site 🙂 pic.twitter.com/pdb6kGDcVO
एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज 31 मई, 2025 को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस पिछले साल ही नागा चैतन्य के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में फैंस भी बेताब हैं जानने के लिए कि नागा जन्मदिन के खास मौके पर लविंग वाइफ शोभिता को कैसे बर्थडे विश करते हैं? शोभिता के करियर की बात करें तो वह फेमिना मिस इंडिया की रनरअप रह चुकीं हैं। बतौर मॉडल अपना करियर शुरू करने वालीं शोभिता धुलिपाला की गिनती आज की टॉप एक्ट्रेस में होती है।
https://www.instagram.com/p/DJHl-6ATh1X/?img_index=1
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। अब पुष्पा 2 टीवी पर एंट्री करने के लिए तैयार है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2: द रूल’ हिंदी आज 31 मई को शाम 7.30 बजे जी सिनेमा पर टेलीकास्ट की जाएगी। बता दें कि अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1871 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
https://www.instagram.com/p/DESLWIZSRXo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3da049fd-1b0c-4432-a497-0c08fca67ae1
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News