शख्स ने लॉटरी में जीते 30 करोड़, सारे पैसे लेकर दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई लड़की – आज तक

Feedback
कहते हैं कि प्यार में इंसान की सूझ-बूझ खत्म हो जाती है, और लॉरेंस कैंपबेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि शायद ही कभी किसी पर यकीन कर पाए.
ये मामला कनाडा के विनिपेग शहर का है, जहां लॉरेंस कैंपबेल ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर ₹30 करोड़ (CA$5 मिलियन) की लॉटरी रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है. इस अजीबोगरीब धोखे की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है.
पहचान नहीं थी, इसलिए प्रेमिका के नाम पर कराई क्लेम
लॉरेंस कैंपबेल नाम के युवक ने यह केस मैनिटोबा की कोर्ट ऑफ किंग्स बेंच में दायर किया है. उनका कहना है कि उन्होंने 2024 में यह विनर लॉटरी टिकट खरीदी थी, लेकिन वैध पहचान पत्र न होने के कारण उन्हें लॉटरी अधिकारियों ने सलाह दी कि किसी और के नाम से राशि क्लेम करवा लें. ऐसे में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड क्रिस्टल एन मैके पर भरोसा किया.
उस समय दोनों एक साथ रह रहे थे और लॉरेंस के मुताबिक वे डेढ़ साल से एक दूसरे के लिए कमिटमेंट थे. उनके पास बैंक खाता भी नहीं था, इसलिए उन्होंने लॉटरी की पूरी रकम क्रिस्टल के अकाउंट में जमा करने की इजाजत दे दी.
साथ फोटो, फिर अचानक गायब
शुरुआत में सबकुछ सामान्य लग रहा था. दोनों ने मिलकर एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें वे शॉपर्स ड्रग मार्ट में टिकट के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही क्रिस्टल ने एक ओवरसाइज चेक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, हालांकि तस्वीरों में वह कुछ असहज नजर आईं. उस समय यह जीत कैंपबेल की तरफ से क्रिस्टल को एक बर्थडे गिफ्ट के रूप में प्रचारित की गई।
कॉल ब्लॉक, सोशल मीडिया से गायब और नया रिश्ता
लेकिन कुछ ही दिनों बाद सब बदल गया. क्रिस्टल अचानक होटल रूम छोड़कर गायब हो गईं और कैंपबेल का सभी तरह से संपर्क काट दिया. जब उन्होंने आखिरकार उसे ढूंढ़ा, तो वह किसी और शख्स के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया. कोर्ट में दर्ज बयान के अनुसार, क्रिस्टल ने कैंपबेल को कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया और उनके खिलाफ सुरक्षा आदेश तक निकलवा लिया.
लॉटरी एजेंसियों पर भी सवाल
इस मामले में लॉरेंस ने सिर्फ क्रिस्टल ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न कनाडा लॉटरी कॉर्पोरेशन और मैनिटोबा लिकर एंड लॉटरीज पर भी मुकदमा किया है. उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों ने उन्हें गलत सलाह दी और किसी और के नाम से क्लेम करने के जोखिम को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News