By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पंजाब किंग्स की पारी संभल गई है. प्रियांश आर्या और जॉश इंग्लिश पंजाब की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.
दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में आज लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होगी. हाल में दिल्ली हाईकोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में कथित आरोपी और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने निचली अदालत की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई थी. CBI द्वारा दायर अंतिम सप्लिमेंट्री चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है. CBI के मुताबिक, 38 कैंडिडेट्स है इसके अलावे कुछ अधिकारी शामिल है. CBI ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया था जिसमे भोला यादव को भी आरोपी बनाया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस 2 से 4 जून तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे. राष्ट्रपति पेना की यह पहली भारत यात्रा है. पूर्वोत्तर में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है. सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. सेना की मदद ली जा रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मोतिहारी के पीपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगे. यहां कृषि संकल्प अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वहीं, आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है. कैबिनेट की बैठक दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर होगी. इस बीच, जेईई एडवांस 2025 के नतीजे आज सुबह 10:00 बजे जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं. वहीं, दिल्ली नगर निगम (MCD) की 12 क्षेत्रीय वार्ड समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 2 स्थायी समिति सदस्यों के पदों के लिए आज चुनाव होगा. देश और दुनिया से जुड़ी तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Jun 02,2025 12:04 AM