IPL 2025 Qualifier-2, PBKS vs MI LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह आउट, पंजाब का लाइव स्कोर 25/1 – Jansatta

IPL 2025, Punjab Kings vs Mumbai Indians LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के क्वालिफायर-2 में रविवार (1 जून) को पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश प्रभावित मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन ठोक दिए।
IND A vs ENG L LIVE Score: Watch Here
पंजाब ने 18 साल में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। 3 जून को फाइनल में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। श्रेयस अय्यर की टीम क्वालिफायर-1 में मिली बड़ी हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों में से किसी टीम ने अबतक खिताब नहीं जीता है। ऐसे में इस सीजन नया चैंपियन मिलना तय है। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचा दिया। नेहल वढेरा ने भी अच्छी पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए दिक्कत की बात यह रही कि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 40 रन दे दिए।
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 8, जॉनी बेयरस्टो ने 38, तिलक वर्मा ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 44, हार्दिक पंड्या ने 15 और नमन धीर ने 37 रन बनाए। राज अंगद बावा 8 और मिचेल सेंटनर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। काइल जेमिसन, मार्कस स्टोइनिस, विजयकुमार विशक और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 87 रन बनाए। नेहल वढेरा ने 48 रन बनाए। जोश इंगलिस ने 38 और प्रियांश आर्या ने 20 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 6 और शशांक सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस केलिए अश्वनी कुमार ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ड और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट लिए।अहमदाबाद में बारिश के कारण मैच भारतीय समयानुसार रात 9.45 बजे शुरू हुआ। ओवर्स नहीं कटे हैं। पंजाब की प्लेइंग 11 में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई। मुंबई की प्लेइंग 11 रिचर्ड ग्लीसन की जगह रीस टॉप्ले को मौका मिला।
पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 87 रन बनाए। नेहल वढेरा ने 48 रन बनाए। जोश इंगलिस ने 38 और प्रियांश आर्या ने 20 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह 6 और शशांक सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस केलिए अश्वनी कुमार ने 2 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ड और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट लिए।
पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाई। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलकर पंजाब को फाइनल में पहुंचाया। 3 जून को पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। श्रेयस अय्यर 87 और मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर नाबाद रहे। अश्वनी कुमार के आखिली ओवर में 26 रन बने। श्रेयस अय्यर ने 4 छक्के जड़े।
पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 63 और मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर क्रीज पर। 8 गेंद पर 12 रन की साझेदारी।
श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 27 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। वह 28 गेंद पर 53 रन बनाकर क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 16.4 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन। जीत के लिए 20 गेंद पर 34 रन चाहिए। शशांक सिंह 3 रन बनाकर रन आउट हुए।
नेहल वढेरा को अश्वनी कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन। जीत के लिए 26 गेंद पर 48 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 42 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 62 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 40 और नेहल वढेरा 37 रन बनाकर क्रीज पर। 37 गेंद पर 70 रन की साझेदारी।
पंजाब किंग्स ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 109 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 95 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 19 और नेहल वढेरा 26 रन बनाकर क्रीज पर। 26 गेंद पर 38 रन की साझेदारी।
पंजाब किंग्स ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 106 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 17 और नेहल वढेरा 17 रन बनाकर क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने वढेरा का आसान कैच छोड़ा।
हार्दिक पंड्या ने जोश इंगलिस को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 गेंद पर 38 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 9 और नेहल वढेरा बगैर खाता खोले क्रीज पर। पंजाब किंग्स का स्कोर 8.2 ओवर में 3 विकेट पर 74 रन। जीत के लिए 70 गेंद पर 130 रन चाहिए।
अश्वनी कुमार ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन। जीत के लिए 89 गेंद पर 149 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज हैं। जोश इंगलिस 29 रन बनाकर क्रीज पर।
जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में जोश इंगलिस ने 20 रन ठोक दिए। 2 चौके और 2 छक्के लगाए। पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 149 रन चाहिए। प्रियांश आर्या 20 और जोश इंगलिस 29 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 17 गेंद पर 42 रन चाहिए।
पंजाब किंग्स ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बनाए। जीत के लिए 183 रन चाहिए। प्रियांश आर्या 7 और जोश इंगलिस 8 रन बनाकर क्रीज पर।
ट्रेंट बोल्ट ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। पंजाब किंग्स का स्कोर 2.1 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन। जीत के लिए 191 रन चाहिए। जोश इंगलिस बगैर खाता खोले और प्रियांश आर्या 7 रन बनाकर क्रीज पर।
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। प्रभसिमरन सिंह 5 और प्रियांश आर्या 1 रन बनाकर क्रीज। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। पंजाब किंग्स ने 1 ओवर में बगैर विकेट क 6 रन बनाए। जीत के लिए 198 रन चाहिए।
मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 8, जॉनी बेयरस्टो ने 38, तिलक वर्मा ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 44, हार्दिक पंड्या ने 15 और नमन धीर ने 37 रन बनाए। राज अंगद बावा 8 और मिचेल सेंटनर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब किंग्स के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। काइल जेमिसन, मार्कस स्टोइनिस, विजयकुमार विशक और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। राज बावा 8 और मिचेल सेंटनर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। आखिरी ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने 1 विकेट लिया और 10 रन दिए।
नमन धीर को अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 18 गेंद पर 37 रन बनाए। मिचेल सेंटनर नए बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन बनाए। राज बावा 3 रन बनाकर क्रीज पर।
हार्दिक पंड्या को अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। नमन धीर 23 रन बनाकर क्रीज पर। राज बावा क्रीज पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन।
मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 4 विकेट 170 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 10 और नमन धीर 18 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 28 रन की साझेदारी।
तिलक वर्मा को काइल जेमिसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 गेंद पर 44 रन बनाए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 14.1 ओवर में 4 विकेट पर 142 रन। नमन धीर 1 और हार्दिक पंड्या बगैर खाता खोले क्रीज पर।
सूर्यकुमार यादव को युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 44 रन बनाए। हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा 44 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 14 ओवर में 3 वकेट पर 142 रन।
मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 131 रन बनाए। तिलक वर्मा 43 और सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर क्रीज पर। 37 गेंद पर 61 रन की साझेदारी।
मुंबई इंडियंस का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट 112 रन। सूर्यकुमार यादव 17 और तिलक वर्मा 41 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 42 रन की साझेदारी।
मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 3 और तिलक वर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर। 13 गेंद पर 18 रन की साझेदारी।
जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए हैं। उन्होंने 36 रन बनाए। विजयकुमार विश्क को विकेट मिला। मुंबई 7.4 ओवर में 2 विकेट पर 73 रन
मार्कस स्टोइनिस ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। रोहित ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। अगली गेंद पर पुल शॉट मारा और विजयकुमार विशक ने कैच लिया। तिलक वर्मा क्रीज पर आए। 2 रन से खाता खोला और छक्का जड़ दिया। ओवर में 15 रन बने। मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन। तिलक वर्मा 9 और जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर। अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर 1 रन से खाता खोला। जॉनी बेयरस्टो ने पांचवीं गेंद पर 1 रन से खाता खोला। आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रन लिया। पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बगैर विकेट के 4 रन।
अहमदाबाद में बारिश रुक गई है। भारतीय समयानुसार रात 9.45 बजे मैच शुरू होगा। ओवर्स में कटौती नहीं हुई है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
अहमदाबाद में बारिश रुक गई है। सुपर सॉपर मैदान सुखाने में लगा हुआ है। भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे ओवर कटना शुरू होगा।
अहमदाबाद में बारिश की वापसी हो गई है। इस बार बारिश काफी तेज हो रही है। खिलाड़ी और ग्राउंड स्टाफ मैदान से बाहर हैं। भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे ओवर कटना शुरू होगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News