Shravasti News: घर में घुसकर मारपीट करने और आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल | News Track in Hindi – Newstrack

घर में घुसकर मारपीट करने और आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल (Photo- Social Media)

Shravasti News: घर में घुसकर मारपीट करने, घर में आग लगाने के फरार आरोपी उदयराज पुत्र शिवनाथ निवासी भभरी भगवानपुर दाखिला अन्धरपुरवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को थाना इकौना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गत 30 मई 2025 को थाना इकौना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भभरी भगवानपुर अन्धरपुरवा में प्रार्थिनी मालती पत्नी सोमई प्रसाद निवासी भभरी भगवानपुर दाखिला अन्धरपुरवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के लड़का गांव के किसी के घर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था जहां पर विपक्षी उदयराज पुत्र शिवनाथ निवासी भभरी भगवानपुर दाखिला अन्धरपुरवा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती भी निमंत्रण पर आये हुए थे ।
डीजे पर गाना बजाने की बात को लेकर वादिनी मुकदमा के लड़के लवकुश से घर में घुसकर मारपीट किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई तथा उसी रात्रि में 31 मई 2025 को विपक्षी उदयराज द्वारा प्रार्थिनी( वादिनी) मुकदमा के घर जाकर वादिनी मुकदमा के फूंस के मकान में आग लगा दिया गया जिससे प्रार्थिनी का फूंस का मकान एंव मकान के अन्दर रखा सामान जलकर राख हो गया जिस पर प्रार्थिनी थाना इकौना पर प्रार्थना पत्र दिया।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 115(2),352,351(3),326(छ) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना इकौना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय ,उपनिरीक्षक प्रेमचन्द और आरक्षी विपुल सिंह शामिल रहे हैं।
वही जिला पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ अभियान में निरोधात्मक कार्यवाही में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांतिभंग करने के आरोप में कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही वाहन चेकिंग में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरियर व चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की, जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों की चेकिंग के दौरान 47 वाहनो का मोटर वाहन अधिनियम से ई-चालान कर 64,000/-रूपया का शमन शुल्क वसूल किया है। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भिनगा,इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना,चौकी प्रभारियों ने कस्बा व क्षेत्र में कानून व्यवस्था सकुशल हेतु पैदल गस्त कर व्यापारियों व आमजन से वार्तालाप कर सुरक्षा का एहसास दिलाया है।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News