IPL 2025 Final, RCB Vs PBKS Live Score: आरसीबी को लगा एक और बड़ा झटका, लिविंगस्टन की तूफानी पारी खत्म – Jagran

RCB Vs PBKS LIVE Score: आईपीएल को इस सीजन नया चैंपियन मिलने वाला है क्योंकि आज होने वाले फाइनल में टकराने जा रही हैं आरसीबी और पंजाब। इन दोनों ही टीमों ने अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 का आज आखिरी दिन है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल खेला जा रहा है जिसमें रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू की टीम का सामना पंजाब किंग्स से है। पंजाब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। 

एक समय आरसीबी 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन आखिरी तीन ओवरों में पंजाब ने वापसी की और उसे इस स्कोर तक जाने नहीं दिया। 
आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसमें उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और तीन चौके मारे। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमिसन ने तीन-तीन विकेट लिए। 
आरसीबी की पारी खत्म हो गई है। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए और आरसीबी को 190 रनों पर ही रोक दिया। आरसीबी ने नौ विकेट गंवाए, लेकिन 200 के पार स्कोर नहीं ले जा सकी। 
 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने पांड्या को आउट कर दिया है। इसी के साथ आरसीबी ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। 
 आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन भेज दिया है। वह एलबीडब्ल्यू हुए। शेफर्ड ने रिव्यू लिया जो बेकार गया। 
जितेश शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें विजयकुमार विशाक ने आउट किया है। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर विजय ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 
विजयकुमार – 24रन, 10 गेंद, 4-2 6-2
 लियाम लिविंगस्टन पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें जेमीसन ने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। वह एलबीडब्ल्यू हुए। बल्लेबाज ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
लिविंगस्टन- 25 रन,15 गेंद, 6-2
विराट कोहली आउट हो गए हैं। उमरजई ने उनका विकेट लिया। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद उमरजई ने छोटी फेंकी जिसे कोहली ने पुल किया, लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और उमरजई ने भागकर उनका कैच लपका। 
विराट कोहली- 43 रन, 35 गेंद, 4-3
14वां ओवर फेंकने आए चहल काफी महंगे साबित हुए। इस ओवर की पहली गेंद पर लिविंगस्टन ने छक्का मारा और फिर एक रन लेकर कोहली को स्ट्राइक दी जिन्होंने चौका मारा। इस ओवर से आए कुल 14 रन। 
13 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। आरसीबी की पारी धीमी पड़ गई है। पंजाब के गेंदबाजों ने उसके बल्लेबाजों को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए हैं। आरसीबी का स्कोर इस समय तीन विकेट खोकर 111 रन है। 
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर लिविंगस्टन ने आरसीबी के 100 रन पूरे कर दिए। टीम की उम्मीदें पर लिविंगस्टन और कोहली पर हैं। 
आरसीबी की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। इन 10 ओवरों में आरसीबी ने अपने दो विकेट खो दिए हैं और 87 रन बनाए हैं। पावरप्ले के बाद आरसीबी के बल्लेबाज ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पाए हैं। 
मंयक अग्रवाल का विकेट गिरने के बाद आरसीबी की टीम के हाथ बंध गए हैं और इसका श्रेय पंजाब के गेंदबाजों को जाता है। नौ ओवरों के बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर 80 रन बनाए हैं। 
मयंक अग्रवाल आउट हो गए हैं। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर चहल ने उन्हें अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। 
मयंक अग्रवाल- 24 रन, 18 गेंद 2×4 1×6

पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में आरसीबी ने अच्छी बल्लेबाजी की है और पंजाब को परेशान किया है। विराट और मयंक ने शुरुआती झटकों से बाहर निकाल दिया। छह ओवरों के बाद आरसीबी  का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 56 रन है। 
 ओमरजई ने पांचवां ओवर फेंका और शानदार गेंदबाजी की। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ सात रन दिए। पांच ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट खोकर 46 रन है। 
चौथा ओवर फेंकने आए जेमीसन ने अच्छी गेंदबाजी की और इस ओवर में सिर्फ नौ रन ही दिए। चार ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान के 39 रन है। 
तीसरे नंबर पर उतरे मयंक अग्रवाल ने अपने हाथ दिखाए हैं। उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप पर छक्का मारा। तीन ओवरों के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के 30 रन है। 
दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को बड़ा झटका लग गया है। काइल जेमीसन ने फिल सॉल्ट को कप्तान अय्यर के हाथों कैच करा दिया। 
फिल सॉल्ट- 16 (9 गेंद 2×4 1×6
आरसीबी को तेज शुरुआत मिली है। पहले ओवर में सॉल्ट ने अर्शदीप पर एक चौका और एक छक्का मारा। इस ओवर में आए कुल 13 रन।
आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। विराट कोहली के साथ फिल सॉल्ट मैदान पर हैं। पंजाब की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं। 
आरसीबी इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है। ये पहली बार है जब फाइनल में आरसीबी के हिस्से पहले बैटिंग आई है। 2009 में आरसीबी ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी थी। 2001 में चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी थी। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी थी। 
पंजाब किंग्स इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, जोस इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, विजयकुमार विशाक, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। आरसीबी भी बिना बदलाव के उतरी है। 
 आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी खत्म हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर और भारत की सेनाओं के सम्मान में शंकर एहसान रॉय ने गाने गए और कई शानदार प्रस्तुतियां दीं। 
क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। केसरी फिल्म के गाने, ऐ मेरी जमीन पर डांस परफॉर्मेंस से इसकी शुरुआत हुई है। 
आईपीएल-2025 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस खिताबी मुकाबले में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से है। इस मैच में जो टीम जीतेगी वो पहली बार चैंपियन बनेगी। यानी इस बार आईपीएल को नया चैंपियन मिलने वाला है। 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News