Etah News : एक पखवाड़े के अंतराल में एक ही महीने, तारीख और समय में हुआ गोलोक गमन, दम्पत्ति की मृत्यु बनी… – Newstrack

Etah News : उत्तर प्रदेश के एटा जनपद की तहसील जलेसर में घटी एक घटना ने सभी को अचंभित कर दिया, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। दरअसल, एक बुजुर्ग दम्पति का एक पखवाड़े के अंतराल में एक ही महीने, तारीख और समय में मृत्यु हुई है। इसे संयोग कहा जाय या बुजुर्ग दम्पति का प्रेम अथवा पाणिग्रहण संस्कार के दौरान अग्नि के समक्ष लिए गए वचनों की वचनवद्धता। जीवन संगिनी के अचानक गोलोक सिधारने एक पखवाड़े के अंतराल में ही उसी महीने में एक ही तिथि व एक ही समय पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पति भी गोलोकवासी हो गए।
जानकारी के अनुसार, नगर स्थित शर्मा गन हाउस के मालिक एवं नगर के मोहल्ला पंसारियन निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राधे लाल शर्मा अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। गत 16 नवम्बर, 2024 को हिन्दू मास मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि को शाम साढ़े पांच बजे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राधेलाल शर्मा की धर्मपत्नी लगभग 91 वर्षीया सरोजदेवी शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया था। जीवन संगिनी के साथ छोड़ जाने की वजह से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य काफी व्यथित थे। गत 02 दिसम्बर 2024 हिन्दू मास मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही शाम लगभग साढ़े पांच बजे 93 वर्षीय प्रधानाचार्य राधेलाल शर्मा का भी गोलोक गमन हो गया। मार्गशीर्ष मास में ही दोनों पक्षों की एक ही तिथि एवं एक ही समय पर नगर के प्रधानाचार्य दम्पति का आकस्मिक निधन हो जाना, नगर व क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
23 वर्षों तक रहे थे संस्थापक प्रधानाचार्य
नगर के प्रमुख शिक्षाविद स्व. राधेलाल शर्मा क्षेत्र के गांव सकरौली स्थित सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान एसबीएस इन्टर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य थे। वह वर्ष 1968 से 1991 तक लगातार 23 वर्षों तक प्रधानाचार्य पद पर आसीन रहे थे। इससे पूर्व वह कासगंज शहर में भी प्रवक्ता पद पर आसीन रहे थे। उनके निधन पर नगर व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों द्वारा शोक व्यक्त किया गया है।
Content Writer
वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News