दिल्ली के शाहदरा में गीता कॉलोनी के स्लम एरिया में गुरुवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया आग करीब 2 बजे लगी। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 7 तीव्रता का भूकंप, वेदर सर्विसेस ने सुनामी का अलर्ट जारी किया, फिर कैंसिल किया
अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया में गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई। यूएस वेदर सर्विसेस ने भूकंप के तुरंत बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया। हालांकि, 1 घंटे बाद अलर्ट को कैंसिल कर दिया। भूंकप से अब तक किसी भी तरह की हताहत की सूचना नहीं आई है।
अमेरिकी वेदर सर्विसेस ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 44 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र कैलिफोर्निया के फर्नडेल सिटी से 9 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में था। भूकंप के बाद कई आफ्टर शॉक भी महसूस किए गए।
न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फर्नडेल सिटी में 1300 लोग रहते हैं। इनके लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। अलर्ट कैंसिल करने के बावजूद भी लोगों से समुद्री तट के पास न जाने की सलाह दी गई। भूकंप के कारण फर्नडेल में प्रॉपर्टी डैमेज हुई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.