बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने के विरोध में शुक्रवार (06 दिसंबर) को अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया. अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंचे थे. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी को देख पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.