Bihar Board Date Sheet 2025: जल्द ही 10वीं-12वीं डेटशीट जारी करेगा बिहार बोर्ड, अध‍िकारी ने की पुष्ट‍ि – Aaj Tak

Feedback
Bihar Board Date Sheet 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेटशीट  जल्द ही किसी भी वक्त जारी हो सकती है. BSEB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीड‍िया से बातचीत में इसकी पुष्ट‍ि की है. उन्होंने कहा कि डेटशीट लगभग फाइनल हो चुकी है और हम अंतिम मंजूरी पर काम कर रहे हैं.ये बहुत जल्द जारी हो सकती है क्योंकि हम नहीं चाहते कि बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बहुत देर हो जाए. 
बता दें कि बिहार बोर्ड बीते कई सालों से सभी बोर्ड से पहले परीक्षाएं और रिजल्ट जारी कर रहा है. इस बार भी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के मध्य से शुरू होने की बात कही गई है. 
पिछले साल कब आयोजित हुई थीं बिहार बोर्ड परीक्षाएं?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी होने वाली इस डेट शीट और टाइम टेबल को छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप इसी वेबसाइट से बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेट शीट 2025 को डाउनलोड भी कर सकते हैं. जैसे ही डेट शीट जारी होगी, बिहार बोर्ड के छात्र इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार योजना बना सकते हैं.
पिछली बार, 2024 में बिहार बोर्ड की मैट्रिक (कक्षा 10) परीक्षाएं एक ही पाली में 15 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. वहीं, इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा 1 से 12 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की गई थ.। पहली शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक किया गया था, जबकि दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी. इसके अतिरिक्त, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की गई थीं. वहीं, मैट्रिक के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन 18 से 20 जनवरी तक किया गया था. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News