ट्रैफिक में फंसी तो छूट गई लंदन की फ्लाइट, रास्ते में मिली क्रैश की खबर…विमान हादसे में बाल-बाल बची महिला – आज तक

Feedback
अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई. कई लोगों का पता नहीं लग पाया है जबकि सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित सामने आया है . ऐसे में उस विमान में सवार हुए हर व्यक्ति की अलग- अलग कहानियां सामने आ रही हैं. किसी की ये पहली फ्लाइट थी तो कोई किसी अपने के जन्मदिन के लिए जा रहा था.लेकिन यहां हम ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जिसे क्रैश हुई फ्लाइट में जाना तो था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह फ्लाइट में बैठ ही नहीं सकी.
दरअसल, गुजरात के भरूच की भूमि चौहान लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट तो निकलीं लेकिन ट्रैफिक जाम के चलते वह एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गईं और उनकी फ्लाइट मिस  हो गई. किसी ने ट्रैफिक जाम का इतना शुक्र कभी नहीं किया होगा जितने भूमि और उनके परिवार ने किया होगा, क्योंकि इसी के चलते भूमि की जान बच गई.
भूमि की मां ने कहा कि भगवान की कृपा है कि बेटी सही सलामत है. भूमि अपना छोटा बच्चा मेरे पास छोड़कर गई थी. बच्चे की किस्मत से भूमि की जान बच गई. भूमि अपने पति के पास लंदन जा रही थीं. भूमि ने बताया कि मैं 10 मिनट लेट पहुंची तो मेरा चेकइन नहीं हुआ और मुझे वापस भेज दिया गया. जब मैं वापस घर लौट रही थी तो क्रैश की खबर मिली. शायद मेरे कुछ अच्छे कर्म रहे होंगे कि मैं बच गई.  घटना का पता लगते ही लगा जैसे नया जन्म मिला. लेकिन जिनके साथ हुई है, ये घटना दुखद है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
Input: विक्की जोशी
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News