Ahmedabad Plane Crash Live: एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि गुरुवार (12 जून) को लंदन जा रहे यात्री प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, जिसका फ्लाइट नंबर AI-171 है, अहमदाबाद इटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया. प्लेन में सवार 241 लोगों की मौत हो गई.
एयर इंडिया ने गुरुवार की देर रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. एकमात्र जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.”
इसके अलावा, प्लेन का एक बड़ा हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पास के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स हॉस्टल में घुस गया, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग क्षितग्रस्त हो गई. क्रैश साइट पर भी 24 लोगों के मारे जाने की खबर है. यानी इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 265 हो गई है.
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सनत कौल ने बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया है डीजीसीए ने एयर इंडिया कई बार चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने दावा किया बोइंग 100 साल पुरानी कंपनी है, लेकिन पिछले साल से इसमें कई शिकायतें आ रही थीं. अमेरिका ने इंक्वॉयरी भी की थी.
अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश में बचे इकलौते शख्स विश्वास कुमार का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है. विश्वास कुमार ने बताया, “सबकुछ मेरे सामने ही हुआ है. मुझे यकीन नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर आ गया. कुछ समय के लिए तो मुझे लगा कि मरने ही वाला हूं, लेकिन जब आंख खोल कर देखा तो जिंदा बच गया था. सीट बेल्ट निकाल कर निकलने की कोशिश की और निकल भी गया. मेरे सामने सभी आंटी-अंकल और एयर होस्टेस की लाशें दिख रही थीं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश साइट का जायजा लेने, घायलों से मिलने और विजय रूपाणी के परिवार से मिलने के बाद अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीएम, मंत्रिमण्डल और अधिकारियों के साथ बैठक की.
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के जिस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग थाइलैंड में हुई है, उसमें टॉयलेट के पास ही बम की धमकी भरा नोट मिला था. यह नोट टेकऑफ के बाद क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद इसी वापस फुकेट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
बम की धमकी मिलने के बाद एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. फ्लाइट नंबर AI-379 है, जो फुकेट से नई दिल्ली के लिए आ रही थी. इस विमान में 156 यात्री सवार हैं. फुकेट से उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाइलैंड में उतारा गया है. सभी यात्रियों को प्लेन से निकाला गया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.